उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में पुलिस, एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की संयुक्त टीम ने एक साथ तीन स्पा-मसाज सेंटरों पर छापेमारी की. आरोप था कि (Noida Crime Update) स्पा सेंटरों की आड़ में शहर के कई इलाकों में देह व्यापार का अवैध नेटवर्क संचालित हो रहा है. पुलिस ने मौके से 24 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, जिनमें से कुछ आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए.
इसे भी पढ़ें – ‘जंगलराज’ के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर BJP को घेरा
पुलिस ने पूर्व प्लानिंग के तहत देर रात सेक्टर-49 क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्पा पार्लरों पर एक साथ छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान कुल 24 युवक-युवतियों को मौके से हिरासत में लिया गया. पुलिस के अनुसार कुछ लोग आपत्तिजनक हालत में मिले, जिन्हें पूछताछ के लिए थाना सेक्टर-49 लाया गया. छापेमारी के दौरान स्पा सेंटरों से कई दस्तावेज, रजिस्टर और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं. अब इन दस्तावेजों की जांच कर नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें – दिल्ली में खेल महाकुंभ का शानदार आगाज, CM रेखा गुप्ता ने छत्रसाल स्टेडियम में फहराया परचम
Noida Crime Update – नोएडा की एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि यह अवैध गतिविधि वाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से संचालित की जा रही थी. इस नेटवर्क से जुड़े लोग कस्टमर को महिलाओं की तस्वीरें भेजकर स्पा सेंटरों में बुलाते थे, जहां मसाज और पार्लर सेवाओं की आड़ में देह व्यापार कराया जाता था. पुलिस को मौके से कुछ डिजिटल सबूत, मोबाइल चैट और रजिस्टर मिले हैं, जिनके आधार पर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं और यह धंधा कब से चल रहा था.
