ग्रेटर नोएडा सहित पूरे गौतम बुद्ध नगर जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं का विवरण अधूरा पाए जाने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है. जांच (action on missing voters) में सामने आया है कि जिले में करीब 1.76 लाख मतदाता ऐसे हैं, जिन्होंने अब तक वर्ष 2003 से जुड़ा अपना और अपने परिवार का विवरण जमा नहीं कराया है. इसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासन अब इन सभी मतदाताओं को नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है.
इसे भी पढ़ें – दिल्ली में आधी रात को लॉरेंस गैंग के साथ गोलीबारी, एनकाउंटर में सिपाही को लगी गोली
एडीएम वित्त अतुल कुमार ने बताया कि SIR अभियान के तहत जिले में मतदाताओं की व्यापक जांच और सत्यापन किया गया है. प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार अब तक 12 लाख 41 हजार 974 मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है, यानी इन मतदाताओं ने वर्ष 2003 से जुड़ा आवश्यक विवरण उपलब्ध करा दिया है. इसके अलावा 1 लाख 76 हजार 228 मतदाता ऐसे पाए गए हैं, जिनकी जानकारी अभी भी अधूरी है. यह संख्या जिले के कुल मतदाताओं का एक बड़ा हिस्सा है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.
इसे भी पढ़ें – दिल्ली में फिर गूंजी लॉरेंस बिश्नोई के नाम की गोली: रंगदारी नहीं दी तो व्यापारी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग
action on missing voters – पुनरीक्षण के दौरान प्रशासन ने 4 लाख 47 हजार 471 मतदाताओं को अनुपस्थित या मृत की श्रेणी में चिन्हित किया है. ऐसे मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की प्रक्रिया नियमों के तहत आगे बढ़ाई जाएगी. हालांकि जिन मतदाताओं ने अब तक 2003 का विवरण नहीं दिया है, उन्हें अंतिम अवसर देते हुए पहले नोटिस भेजा जाएगा, ताकि वे अपनी स्थिति स्पष्ट कर सकें. SIR में नाम जुड़वाने या जानकारी सुधारने के लिए एक बार फिर एक माह का समय दिया जा रहा है.
