नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने केजरीवाल द्वारा गठबंधन पर बयान का कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस में लोकतंत्र है, हर चीज की समीक्षा की जाती है। कांग्रेस में अधिनायकवाद या तानाशाही नही है, कोई हुक्म नही दिया जाता,
हर विषय पर सलाह और विचार करके निर्णय लिए जाते है। श्री यादव ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस आश्वस्त है कि अब किसी प्रकार को कोई गठबंधन या (No Compromise With AAP) कोई समझौता नही होगा।

इसे भी पढ़ें – केजरीवाल के वादे सिर्फ धोखा, दिल्ली की जनता में आक्रोश : देवेंद्र यादव

देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस 2025 में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों में सभी 70 विधानसभाओं पर अपने उम्मीदवारों के साथ चुनाव में उतरेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमें यह अहसास था कि हमें आम आदमी पार्टी का जनता द्वारा विरोध का खामियाजा उठाना पड़ेगा और हुआ भी वही। उन्होंने कहा कि हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी बढ़ती लोकप्रियता और कांग्रेस के बढ़ते ग्राफ के साथ अगर लोकसभा चुनाव में हम गठबंधन न करके अकेले लड़ते तो हमें जरुर फायदा होता, कांग्रेस को मिला वोट प्रतिशत यह साबित भी करता है।

इसे भी पढ़ें – आम आदमी पार्टी फिरौती वसूल करने वाली पार्टी बन गयी है : भाजपा

No Compromise With AAP – कांग्रेस प्रत्याशियों को गठबंधन से नुकसान हुआ जिसके कारण हम एक भी सीट नही जीत सके। देवेन्द्र यादव ने कहा कि पिछले 24 दिनों से हम दिल्ली की सड़कों पर है, आम आदमी पार्टी की सरकार की विफलता पूरी तरह उजागर हुई है। मंहगाई कम करने, बेरोजगारी मिटाने, का जो वादा किया था, उसे पूरा नही किया। केजरीवाल दिल्ली में जहां-जहां जा रहे है उन्हें जनता के साथ वादा खिलाफी के कारण विरोध सहना पड़ रहा है। दिल्ली की जनता जवाब मांग रही है, जनता का अरविन्द केजरीवाल और उनकी पार्टी में कोई विश्वास बचा नही है।

Share.
Exit mobile version