रायबरेली : रायबरेली पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने (No Any Preparation To Buy Wheat) गेहूं की खरीद की अब तक तैयारी न किये जाने पर प्रदेश की योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि गेहूं बड़े व्यापारियों के गोदाम तक पहुंचाए जाने की योजना है। इसीलिए गेहूं खरीद की तैयारी नहीं की गई है। अखिलेश यादव यहां एक दिवसीय दौरे पर कांशीराम की मूर्ति का अनावरण करने पहुंचे थे।
इसे भी पढ़ें – रायबरेली : पति बना हैवान, चरित्र पर संदेह के चलते ले ली पत्नी की जान
ऊंचाहार विधानसभा के चरुहार में कांशीराम की मूर्ति का अनावरण करने से पहले यहां से विधायक मनोज पांडेय ने किठल्ले मुसल्लेपुर में अखिलेश यादव का स्वागत समारोह आयोजित किया था। इस दौरान अखिलेश यादव ने भीड़ में उत्साह भरते हुए जहां सपा को 2024 में जिताने का आवाहन किया। वहीं महंगाई व भाजपा सरकार की योजनाओं पर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने अमेठी में आरिफ के दोस्त सारस को लेकर सीधे तौर पर योगी आदित्यनाथ को निशाने पर लिया।
इसे भी पढ़ें – गोवंश के आश्रय और भरण-पोषण का होगा प्रबंध : सीएम योगी
No Any Preparation To Buy Wheat – अखिलेश यादव ने कहा कि आज़ाद पक्षी को मुख्यमंत्री ने कैद कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर सारस की मौत हुई तो उसके ज़िम्मेदार मुख्यमंत्री होंगे। इस दौरान यहां से सपा विधायक ने भाजपा को समाज मे बिखराव पैदा करने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि आज किसान परेशान है। गैस सिलेंडर गेहूं पीटने के काम आ रहा है और बेरोजगारी चरम पर है।