Tejas : भारत के द्वारा बनाए गए तेजस फाइटर जेट्स की डिमांड दिन प्रति दिन बढ़ती ही जा रही है. मिस्र, नाइजीरिया, फिलिपींस के बाद अर्जेंटीना ने भारत से लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस खरीदने की मंशा जताई है. लेकिन आखिर तेजस में ऐसा क्या है जो दुनिया इसकी दिवानी होती जा रही है.

इसे भी पढ़ें – जनता से लूटे गए पैसे की पाई-पाई लौटानी होगी, “यह मोदी की गारंटी” है: प्रधानमंत्री मोदी

आकार में छोटा है Tejas

तेजस आकार में छोटा होने की वजह से दुनिया का कोई भी रडार सिस्टम इसे फाइटर जेट की श्रेणी में रखता ही नहीं है. इसलिए यह पकड़ में नहीं आता. इसके साथ ही बहुत से ऐसी इस फाइटर जेट की खासियत हैं. जिनके कारण यह दुनिया में पसंद किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें – केसीआर के कूल्हे की हड्डी में फ्रैक्चर अस्पताल में भर्ती, मोदी ने जल्द स्वस्थ होने की कामना की

ये है इस फाइटर जेट की खासियत

इसमें आठ हार्डप्वाइंट्स हैं. यानी आठ अलग-अलग तरह के हथियार लगा सकते हैं. इसमें S-8 रॉकेट्स के पॉड्स लगा सकते हैं. साथ ही हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें भी इसमें लग सकती है. तेजस में ऐसे-ऐसे हथियार हैं कि तेजस हमला करे तो दुश्मन की हालत पस्त होनी तय है. और यही वजह है कि ये कई देशों के द्वारा पसंद किया जा रहा है.

Share.
Exit mobile version