NIA Raid in Haryana : हरियाणा में एनआईए ने एक बार फिल रेड की है. एनआईए ने सिद्धू मूसेवाला हत्या केस के मुख्य आरोपी अंकित सेरसा और प्रियव्रत फौजी के घर रेड की है. वहीं, इशके साथ ही दोनों के परिजनों से भी पूछताछ की गई है. इसके साथ ही इस मामले में बेरी निवासी कुलदीप उर्फ कशिश के घर भी रेड की गई है.
इसे भी पढ़ें – Republic Day पर दिखेगा डिजिटल हरियाणा, रक्षा मंत्रालय की कमेटी ने थीम को दी मंजूरी
29 मई 2022 को हुई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या
बात दें कि 29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई थी. वहीं इस मामले को लेकर एनआईए पहले भी छापेमारी कर चुकी है. वहीं, गुरुवार को भी एनआईए के अधिकारियों ने सुबह 5 बजे से लेकर करीब 7 बजे तक स्थानीय पुलिस को साथ लेकर अंकित और प्रियव्रत के परिजनों से पूछताछ की.
इसे भी पढ़ें – हरियाणा सरकार ने बढ़ाई मंडल आयुक्तों की पावर, इन नए कार्यों की मिली जिम्मेदारी
पंजाब में भी एनआईए की रेड
NIA Raid in Haryana – हरियाणा के साथ ही पंजाब के कई अन्य जिलों में भी गैंगस्टरों से जुड़े 20 से ज्यादा ठिकानों पर एनआईए ने रेड डाली. बठिंडा और फिरोजपुर जिले भी इसमें शामिल रहे. इससे पहले एनआईए ने 3 जनवरी को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के सिलसिले में हरियाणा में 18 जगहों पर छापेमारी की थी.

