नई दिल्ली : भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने जोधपुर में यात्रियों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने पर टोल संचालन एजेंसी मेसर्स रिद्धि सिद्धि एसोसिएट्स को प्रतिबंधित कर दिया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि गत 5 मई को (NHAI Debars Toll Operating Agency) राजस्थान में अमृतसर-जाम नगर खंड पर सिरमंडी टोल प्लाजा पर टोल संचालन एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा हाइवे उपयोगकर्ताओं के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार की घटना सामने आई थी।

इसे भी पढ़ें – महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह को झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप

मंत्रालय ने बताया कि मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एनएचएआई ने घटना की जांच की और फर्म को ‘कारण बताओ’ नोटिस दिया गया। टोल संचालन एजेंसी का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। यह नोट किया गया कि संविदात्मक प्रावधानों और एनएचएआई की स्थायी संचालन प्रक्रिया का पूरी तरह से उल्लंघन करते हुए एजेंसी राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के साथ हिंसा और दुर्व्यवहार गतिविधियों में लिप्त थी। प्राधिकरण ने मेसर्स रिद्धि सिद्धि एसोसिएट्स को पूर्व-योग्य बोलीदाताओं की सूची से तीन महीने की अवधि के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।

इसे भी पढ़ें – अरविंद केजरीवाल आज हनुमान मंदिर में होंगे नतमस्तक, दक्षिण और पूर्वी दिल्ली में करेंगे रोड शो

NHAI Debars Toll Operating Agency – उल्लेखनीय है कि गुड़ामालानी का एक परिवार ओसियां के सिरमंडी टोल नाके से गुजर रहा था। इस दौरान वाहन के फास्ट टैग लगा होने के बावजूद टोल कर्मियों ने वाहन मालिक से मैन्युअल रुपये देने की बात कही, जिस पर गाड़ी मालिक ने कहा कि उसके फास्ट टैग में पूरा पैसा है और वह उसी से पेमेंट करेगा। इसके बाद टोलकर्मियों ने गाड़ी सवार लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने महिलाओं से भी बदसलूकी की थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

Share.
Exit mobile version