नेपाल के खोटांग जिले में एक हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया. घटना के समय हेलीकॉप्टर में एक शव ले जाया जा रहा था और यह काठमांडू से आया था. बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर (Nepal Helicopter Crash) खेत में उतरने की कोशिश कर रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह क्रैश हो गया. हादसे में एक व्यक्ति के घायल होने की खबर सामने आ रही है.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, खोटांग की अधिकारी रेखा कंडेल ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला गया. सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी तरह की जान-माल की बड़ी हानि नहीं हुई है. जांच के लिए सभी नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि हेलीकॉप्टर में लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी आ गई थी.

इसे भी पढ़ें – किम जोंग उन को मिले 99.93 फीसदी वोट, क्या है उत्तर कोरियाई चुनाव का असली मकसद?

बताया जा रहा है कि नेपाल के पहाड़ी इलाकों में इस तरह की उड़ानें आम हैं, लेकिन वहां सही हवाई पट्टी नहीं होने और मौसम के अचानक बदलने से खतरा ज्यादा रहता है. हेलीकॉप्टर अक्सर छोटे खेतों या खुले इलाकों में उतरते हैं, जिससे जोखिम बढ़ जाता है. फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि खराब मौसम, तकनीकी दिक्कत या लैंडिंग के दौरान गलती इसकी वजह हो सकती है.

Nepal Helicopter Crash – ANI के मुताबिक, हेलीकॉप्टर 6 यात्रियों के साथ उड़ा था और वह लैंडिंग करते समय क्रैश हो गया. पायलट और दूसरे यात्रियों को चोट नहीं आई है. घायल यात्री को बचाने के लिए एक और हेलीकॉप्टर भी भेजा गया है. शुरुआती जांच के मुताबिक हेलीकॉप्टर तेज हवाओं या लैंडिंग के दौरान जमा हुई धूल की वजह से क्रैश हुआ होगा. कंपनी के पायलट के मुताबिक, सबिन थापा हेलीकॉप्टर में सवार थे.

Share.
Exit mobile version