म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत ने पड़ोसी देश के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है. म्यांमार की मदद करने के लिए भारत ऑपरेशन ब्रह्मा चला रहा है. जिसके तहत म्यांमार को कई तरह की (What Did India Send To Myanmar) सहायता दी जा रही है. ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत, 29 मार्च को 15 टन राहत सामग्री लेकर एक विमान हिंडन एयरफोर्स बेस से सुबह करीब 3 बजे उड़ा. यह विमान सुबह करीब 8 बजे भारतीय समयानुसार यांगून पहुंचा. इसी बीच चलिए जानते हैं कि भारत ने ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत अभी तक म्यांमार क्या-क्या भेजा है.
What Did India Send To Myanmar – म्यांमार में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता का भयानक भूकंप आया. 7.7 तीव्रता काफी ज्यादा होती है. इस भूकंप से पूरे देश में तबाही मच गई, कई आसमान को छूती इमारतें जमींदोज हो गई. इन झटकों के चलते अब तक देश में 1,644 लोगों की मौत हो गई है और 2 हजार से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. वहीं, अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और राहत बचाव का काम किया जा रहा है. आशंका जताई जा रही है कि मौत के आंकड़े बढ़ सकते हैं.
ऑपरेशन ब्रह्मा जारी
भारत ने म्यांमार को इस मुश्किल के समय में कई तरह की सहायता दी है. भोजन, पानी, कंबल की राहत सामग्री के साथ-साथ एनडीआरएफ की टीम की तैनाती की गई है. साथ ही पैरा फील्ड एंबुलेंस को भी वहां पर राहत और बचाव कार्य और मेडिकल में मदद करने के लिए भेजा गया है.
भारत ने अभी तक म्यांमार क्या-क्या भेजा
- विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जानकारी दी कि ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत भारत ने 15 टन की राहत सामग्री भेजी. जिसमें टेंट, कंबल, स्लीपिंग बैग, भोजन के पैकेट, स्वच्छता किट, जनरेटर और जरूरी दवाओं राहत सामग्री थी. यह पहली खेप 29 मार्च को की यांगून में पहुंच गई है.
- राहत सामग्री के यांगून एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद राहत सामग्री की पहली खेप यांगून में राजदूत अभय ठाकुर ने औपचारिक रूप से यांगून के मुख्यमंत्री यू सो थीन को सौंपी.
- इसी के बाद शनिवार को ही भारत ने एनडीआरएफ के 80 सदस्यीय खोज एवं बचाव के लिए ने पी ताव के लिए रवाना किए गए थे. यह दल म्यांमार में बचाव कार्यों में सहायता करेंगे. यह दल शनिवार को रात के समय ही म्यांमार केप्यी ताव में उतरा.
