नागरिकता संशोधन एक्ट CAA और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर NRC के खिलाफ बीते कुछ एक महीने से दिल्ली के शाहीन बाग में विरोध-प्रर्दशन चल रहा है| शाहीन भाग में चल रहे विरोध-प्रर्दशन पर नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट NCPCR ने दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के जिलाअधिकारी को नोटिस जारी किया है| संस्था ने शाहीन बाग प्रर्दशन में बच्चों को शामिल करने को लेकर आपत्ति दर्ज की है|

इसे भी पढ़े : भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए जेपी नड्डा, पहले भी रह चुके है अध्यक्ष

नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेस्ट ऑफ चाइल्ड राइट का कहना है कि बच्चों में गलतफहमी पैदा करके उन्हें प्रोटेस्ट में शामिल किया जा रहा है| NCPCR ने 10 दिनों के भीतर अपने नोटिस का जवाब मांगा है| संस्था ने शाहीन बाग प्रर्दशन में बच्चों को शामिल करने को आपत्ति दर्ज की है| संस्था का यह भी कहना है कि बच्चों की ऐसे में मेंटल ट्रॉमा हो सकता है ऐसे बच्चों की पहचान की जाए| साथ ही प्रशासन उनकी कांउसलिंग कराए|

कौन पैदा कर रहा है बच्चों में डर

एक शिकयात मिलने के बाद NCPCR ने एक नोटिस जारी करते हुए प्रशासन से जबाब तलब किया है| शिकायत में यह भी कहा गया है कि बच्चों के घरवालों उन्हें यह बताकर प्रोटेस्ट में ला रहे है| कि पीएम और गृहमंत्री के बारे में बच्चों के दिमाग के अंदर जहर घोला जा रहा है| बच्चों के कई विडियो भी वायरल हुए है| जिनमें कई बच्चें कह रहे है, कि अगर उनके पास दस्तावेज नहीं हुए तो उन्हें डिटेंशन सेंटर में ऱखा जाएगा| डिटेंशन सेंटर में उन्हें एक वक्त ही खाना दिया जाएगा और पहनने के लिए कपड़े भी नहीं दिए जाएंगे|

बच्चों की कराई जाएं काउंसिल

नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट ने नोटिस में कहा है कि डीएम वहां के चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर और पुलिस चाइल्ड वेलफेयर ऑफीसर को जरूरी निर्देश जारी करें और बच्चों की पहचान करके उनके घरवालों को भी काउंसलिंग कराएं| अगर जरूरी हो तो बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर समिति के सामने भी पेश किया जाए|

इसे भी पढ़े : दिल्ली चुनाव : फर्जी डिग्री विवाद में जितेंद्र सिंह तोमर का AAP ने काटा टिकट

शाहीन बाग में विरोध प्रदर्शन की शुरुआत व्यापक तौर पर 15 जनवरी से हुई| दिल्ली की भीषण ठंड में शांतिपूर्ण तरीके से महिलाएं विरोध प्रदर्शन कर रही है| इस विरोध प्रदर्शन में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हो रहे हैं|

चंद्र शेखर रावण भी हुए विरोध में शामिल

नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बुधवार को भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद शाहीन बाग पहुंचे| इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला| दिल्ली के शाहीन बाग में लोगों को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा, ‘हमने अभी तक इतिहास में जलियांवाला बाग सुना था| अब शाहीन बाग सुना है| यह गैर राजनीतिक आंदोलन है| ऐसा आंदोलन बार-बार नहीं होता है|

Image Source : patrika

Share.
Exit mobile version