पंजाब में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सोमवार को राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार की आलोचना की और राज्य के मौजूदा हाल को ‘जंगलराज’ बताया है। इससे पहले भी कांग्रेस नेता ने हाथापाई का एक वीडियो शेयर कर आप कार्यकर्ताओं पर सवाल उठाए थे।सिद्धू ने लुधियाना में कहा, ‘मैंने पंजाब में ऐसी अराजकता पहले कभी भी नहीं देखी है। कोई भी कानून और व्यवस्था से नहीं डर रहा है। यह जंगल राज है। दिन दहाड़े हत्याएं हो रही हैं। राज्य में कानून-व्यवस्था और शांति के अलावा कोई भी प्राथमिकता नहीं होनी चाहिए।’ हालांकि, यह पहली बार नहीं है कांग्रेस के सत्ता में रहते हुए भी सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) कई बार प्रदेश सरकार के खिलाफ सुर बुलंद कर चुके हैं।
इसे भी पढ़ें – राज ठाकरे का एलान, मस्जिद से लॉउडस्पीकर हटाइये नहीं तो बाहर होगा हनुमान चालीसा
Navjot Singh Sidhu – शुक्रवार को सिद्धू ने आप सरकार की विचारधारा पर सवाल उठाए थे। उन्होंने हाथापाई का एक वीडियो साझा किया था औऱ कहा था कि आप कार्यकर्ताओं की विचारधारा शहीद भगत सिंह की विचारधारा से नहीं मिलती है। उन्होंने ट्वीट किया था, ‘बदलाव जरूरी नहीं है कि प्रगति हो। यह वह बदलाव नहीं है, जिसके लिए पंजाब ने हामी भरी थी। हत्याएं, बंदूक की नोक पर कार चोरी, छीना झपटी, गुंडागर्दी और कब्जा… अनियंत्रित आप कार्यकर्ता स्वार्थी उद्देश्यों को पूरा कर रहे हैं… यह शहीद भगत सिंह की निस्वार्थता और बलिदान की विचारधारा से कोसों दूर है।
इसे भी पढ़ें – हिंदू नववर्ष पर उदयपुर में विशाल शोभायात्रा,केसरिया झंडों से सजाया गया नगर का हर मार्ग एवं चौराहा
उन्होंने एक अन्य वीडियो शेयर कर दावा किया था कि कांग्रेस नेता को सानौर में बेरहमी से पीटा गया। उन्होंने ट्वीट किया था, ‘केजरीवाल जी, आपके लोग दिल्ली में कोर्ट जा रहे हैं कि आपकी जिंदगी को खतरा है, पंजाबियों की जान की भी फिक्र करें? अगर यह दिल्ली में होता तो आप इसे गुंडागर्दी बताते। देखें पंजाब में क्या हो रहा है ? एक और कांग्रेस कार्यकर्ता सानौर में बेरहमी से पीटा गया। कानून-व्यवस्था निचले स्तर पर है।’

