पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह (Navjot Singh Siddhu) सिद्धू एक बार फिर से अपने पुराने फॉर्म में आ गए हैं। विधानसभा चुनाव में खुद अमृतसर पूर्व सीट से चुनाव हारने के बाद से कुछ दिन वह शांत थे, लेकिन अब सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने लगे हैं। गुरुवार को वह पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की महंगाई के विरोध में आयोजित प्रदर्शन में भी शामिल हुए। नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Siddhu) ने इस दौरान आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह नई सरकार पंजाब की रूह का समझौता कर रही है। राज्यसभा में बाहरी लोगों को भेजने का भी सिद्धू ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया।
इसे भी पढ़ें – लाठीचार्ज के विरोध में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसान,पंजाब में AAP सरकार दुविधा में
Navjot Singh Siddhu – नवजोत सिंह सिद्धू ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘चंडीगढ़ पंजाब के हाथ से चला गया है। वहां अब अफसरों की नियुक्ति कोई और ही कर रहा है। यहां एक नई सरकार आई है, वो सांसदों के सौदे कर रही है। और लोगों की तो बात ही छोड़ो, ये लोग तो सांसदों की ही बोली लगा रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि मैं जो लड़ाई लड़ रहा हूं, वह पंजाब के रूह की जंग है।
इसे भी पढ़ें – नवजोत सिंह सिद्धू को भाव नहीं दे रही कांग्रेस,पार्टी ढूंढ रही नया चेहरा
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, ‘यह पंजाब के रूह की लड़ाई है। मैं बगराड़ी भी पंजाब की रूह के लिए लड़ने को ही गया था। मुझे बताओ कि क्या यह शहीद भगंत सिंह और भीमराव आंबेडकर की विचारधारा से समझौता नहीं हो रहा है। यह आंदोलन पंजाब की रूह का आंदोलन है। यह पंजाब के अस्तित्व की लड़ाई है, ये जीतने भी विधायक यहां खड़े हैं, हार गए हैं, लेकिन मरे नहीं हैं।’ गौरतलब है कि नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर से खुद को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। पिछले दिनों कांग्रेस के दो दर्जन नेताओं को बुलाकर भी उन्होंने मीटिंग की थी और इस बात के संकेत दिए थे कि पंजाब कांग्रेस की कमान उन्हें ही सौंपा जाए।

