रांची: झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के कथित यौन शोषण के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने बेहद कड़ा रुख अख्तियार किया है। आयोग (investigation against congress mla) ने बीते 13 नवंबर 2026 को मीडिया में सामने आई खबरों का स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) को आधिकारिक पत्र लिखा है।
investigation against congress mla – राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा विजया रहाटकर द्वारा डीजीपी को भेजे गए पत्र में इस बात का उल्लेख किया गया है कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विधायक भूषण बाड़ा के विरुद्ध पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। नाबालिग पीड़िता ने विधायक के परिवार के सदस्यों पर मारपीट, गाली-गलौज और शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप भी लगाए हैं। आयोग ने विशेष रूप से उन परिस्थितियों की गहन जांच करने को कहा है, जिनके तहत बच्ची को स्कूल में दाखिला दिलाने के बहाने सिमडेगा से रांची लाया गया था।
पहली एफआईआर के 24 घंटे के भीतर दर्ज हुई दूसरी प्राथमिकी
गौरतलब है कि बीते 13 नवंबर को राजधानी रांची के धुर्वा थाने में पीड़िता के बयान पर सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा व अन्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस पहली प्राथमिकी के दर्ज होने के लगभग 24 घंटे के भीतर ही नाबालिग के दादा ने सिमडेगा में एक स्थानीय पत्रकार समेत दो लोगों के खिलाफ अपनी पोती का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए एक अन्य प्राथमिकी दर्ज करा दी।


