खुद को गॉडमैन बताने वाले भोंदू बाबा अशोक खरात के काले कारनामों की परतें अब गहराई से खुलने लगी हैं. नासिक पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) इस समय खरात के घर से बरामद हुए 5 खाली कारतूसों का रहस्य सुलझाने में जुटी है. कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की पुलिस हिरासत और 5 दिनों के (Nashik Human Sacrifice Case) लिए बढ़ा दी है. जांच के दौरान पुलिस को खरात के अलमारी से एक रिवॉल्वर और भारी मात्रा में कारतूस मिले हैं.
इसे भी पढ़ें – Mumbai Crime: मुंबई में घरेलू विवाद का खूनी अंत, पति ने पत्नी को लोकल ट्रेन के सामने फेंका; आरोपी गिरफ्तार
चौंकाने वाली बात ये है कि इनमें से 5 कारतूसों का इस्तेमाल किया जा चुका है. SIT अब इस दिशा में जांच कर रही है कि क्या इन गोलियों से किसी की हत्या की गई, या फिर तंत्र-मंत्र और नरबलि जैसी किसी जघन्य घटना को अंजाम दिया गया? पुलिस को यह भी संदेह है कि इनका उपयोग जानवरों के शिकार के लिए किया गया हो सकता है.
इसे भी पढ़ें – नासिक की ‘कैप्टन फाइल्स’ बेनकाब! 500 करोड़ का साम्राज्य, 58 अश्लील वीडियो और IAS अफसरों से कनेक्शन
Nashik Human Sacrifice Case – भोंदू बाबा खरात के घर, दफ्तर और फार्म हाउस पर हुई छापेमारी ने पुलिस के भी होश उड़ा दिए हैं. यहां से कई प्रतिबंधित जानवरों और पक्षियों की खाल, नाखून, पंख और अन्य तांत्रिक सामग्री बरामद हुई है. इसके अलावा, आरोपी के पास से करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज भी मिले हैं, जो बड़े आर्थिक घोटाले और ठगी की ओर इशारा कर रहे हैं.


