नारनौल के शहर थाना परिसर में मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब (police station protest) दर्जनों स्थानीय लोगों ने थाने पहुंचकर एक पुलिस कर्मचारी पर नशे में धुत रहने और इलाके में नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार करने के संगीन आरोप लगाए. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) ने त्वरित एक्शन लेते हुए आरोपी ईएचसी (EHC) संजय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

police station protest – डीएसपी भारत भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार शाम करीब 8 बजे स्थानीय लोगों ने थाने आकर ईएचसी संजय पर नशे में धुत होकर मोहल्ले में घूमने और नशा बेचने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पुलिसकर्मी का मेडिकल कराया गया, जिसकी प्राथमिक रिपोर्ट में उसके द्वारा शराब का सेवन करने  की पुष्टि हो चुकी है.

दोषी पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई

डीएसपी भारत भूषण ने दो टूक शब्दों में कहा कि महेंद्रगढ़ पुलिस नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर पूरी सख्ती से काम कर रही है. कानून की नजर में आम नागरिक हो या कोई पुलिसकर्मी, नियम सभी के लिए समान हैं. यदि जांच के दौरान कर्मचारी किसी भी तरह की नशीले पदार्थों की तस्करी या संलिप्तता में पाया जाता है, तो उसके खिलाफ बिना किसी रियायत के बेहद कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Share.
Exit mobile version