चमकदार, लंबे और हेल्दी नाखून लड़कियों के लिए एक ब्यूटी सिंबल हैं, वहीं हेल्दी नेल्स आपकी सेहत का आईना भी होते हैं. अगर आपके नाखून मजबूत, साफ-चमकदार और गुलाबी हैं तो ये भी दिखता है कि (Nail Care Routine) आप हेल्दी हैं. हालांकि कई बार घर के काम करने के दौरान नाखून टूट जाते हैं तो कुछ लोगों के नाखून बिना किसी वजह हल्की सी चोट से भी टूट सकते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा है कि नाखूनों की ग्रोथ हल्की है. नाखून शाइनी नहीं दिखते हैं या फिर बढ़ते ही टूट जाते हैं तो यहां पर दिए गए टिप्स को फॉलो करें.
पोषण है सबसे जरूरी
अगर आपके नाखून बार-बार टूट जाते हैं, कमजोर हैं, देखने में चमकदार नहीं हैं या फिर नेल्स के किनारे खुद ही फटने लगते हैं तो पोषण की कमी इसकी वजह हो सकती है. इसलिए सबसे पहले अपने खानपान को सुधारें.बैलेंस फूड लेना शुरू करें जिसमें प्रोटीन और बायोटिन शामिल हो. इसके अलावा विटामिन डी, आयरन, जिंक और ओमेगा 3 रिट फूड्स लें. इसमें आप अंडा, मछली, फलियां, चिकन, बादाम, शकरकंद, पालक, चुकंदर, बीज, साबुत अनाज, अलसी, अखरोट जैसी चीजें खाएं.
लहसुन है फायदेमंद
पुराने नुस्खों की बात करें तो हेल्दी-मजबूत नाखूनों के लिए लहसुन काफी काम आता है. इससे ग्रोथ भी अच्छी होती है, क्योंकि लहसुन में सल्फर पाया जाता है. आप लहसुन को छीलकर इसकी कलियों को नाखूनों के ऊपर और अंदर की ओर कुछ देर रगड़ें या फिर इसका रस लगा लें. हफ्ते में दो से तीन बार ऐसा करना चाहिए.
क्यूटिकल्स को दें नमी
आपके नाखून सही रहें, इसके लिए क्यूटिकल्स को नमी देना जरूरी होता है. इसके लिए आप बादाम या फिर नारियल तेल से मसाज कर सकती हैं. रात में सोते वक्त अपने क्यूटिकल्स के साथ ही (Nail Care Routine) नाखूनों पर भी मसाज करें. इससे नेल्स मजबूत होंगे और शाइनी भी बनेंगे.


