शिवपुरी : मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ही परिवार के चार बच्चों की संदिग्ध और अज्ञात बीमारी के चलते मौत हो गई। महज 10 दिनों के (mysterious disease wreaks havoc) भीतर हुई इन मौतों से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। डॉक्टरों के अनुसार, सभी बच्चों में तेज बुखार, पेट में असहनीय दर्द, उल्टी-दस्त और अंततः मल्टी-ऑर्गन फेलियर (कई प्रमुख अंगों का काम बंद करना) जैसे गंभीर लक्षण देखे गए।
सिंध नदी में नहाने के बाद बिगड़ी थी हालत
यह दुखद घटना शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना अंतर्गत सईसपुरा क्षेत्र की है। परिजनों के अनुसार, 14 वर्षीय ताहिर खान 16 अगस्त को कोलारस क्षेत्र में गोरा टीला के पास सिंध नदी में नहाने गया था। इसके दो दिन बाद 18 अगस्त को उसे तेज बुखार आया। स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद 20 अगस्त को हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 21 अगस्त की देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
एक के बाद एक 3 और बच्चों ने तोड़ा दम
19 वर्षीय रिश्तेदार अयाज की तबीयत 20 अगस्त को बिगड़ी। गंभीर (mysterious disease wreaks havoc) स्थिति में उसे ग्वालियर रेफर किया गया, जहां 21 अगस्त को उसकी मौत हो गई। इसके बाद तनवीर खान के दो बेटे तारूफ (11 वर्ष) और तासिफ (9 वर्ष) भी इसी रहस्यमयी बीमारी की चपेट में आ गए। 31 अगस्त को शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में तारूफ ने दम तोड़ा, जबकि उसी रात ग्वालियर में तासिफ की भी मौत हो गई।
