अपने बहुचर्चित घोड़े ‘पंजाब श्रृंगार’ और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर बाबा गुरविंदर सिंह खेड़ी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान बाबा ने अपनी निजी जिंदगी, लव मैरिज (my wife is so beautiful) और अपनी पत्नी को लेकर कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं. बाबा ने बताया कि उनकी पत्नी न केवल आर्थिक रूप से स्वतंत्र है, बल्कि वह ग्लैमर की दुनिया से कोसों दूर रहना पसंद करती है.
बाबा खेड़ी ने अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी मासिक आय सवा दो लाख रुपये है. सुंदरता के मामले में उन्होंने कहा- मेरी पत्नी इतनी सुंदर है कि उसे मिस यूनिवर्स बना दो, लेकिन उसे फेम का कोई लालच नहीं है. उसके सोशल मीडिया पर आठ मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं.
पत्नी की फिटनेस का जिक्र करते हुए बाबा ने बताया कि वह 300 किलो की लेग प्रेस (व्यायाम) लगाती है और बेहद अनुशासित जीवन जीती है. बाबा के मुताबिक, उनकी पत्नी सोशल मीडिया और कैमरों से बचती हैं. वो किसी शादी-ब्याह में भी सिर्फ इसलिए नहीं जाती ताकि कोई उसकी फोटो न खींच ले.
my wife is so beautiful – बाबा की निजी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है. उनकी पहली शादी (अरेंज मैरिज) का अंत काफी कड़वाहट भरा रहा. बाबा ने आरोप लगाया कि उनके ससुराल वाले उनकी संपत्ति हड़पना चाहते थे. बाबा का दावा है कि उनके साले ने उन पर गाड़ी चढ़ा दी थी, जिससे उनका जबड़ा टूट गया. दूसरी ओर, ससुराल पक्ष ने उन पर पत्नी को बंधक बनाने और फायरिंग करने के आरोप लगाए थे, जिसके चलते उन्हें जेल भी जाना पड़ा.


