शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज Bads Of Bollywood इन दिनों खासा सुर्खियों में है. आर्यन की सीरीज को उसके मेटा जोक्स के लिए काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं पहले एपिसोड में आर्यन खान ने (My image is being tarnished) एक पुलिसवाले को दिखाया था, जो शो में एक्टर वास्तव श्रीवास्तव को ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार कर लेता है. अब आर्यन इस मामले में फंसते नजर आ रहे हैं.
भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी समीर वानखेड़े ने दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है. ये याचिका शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान की कंपनी रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट प्रा. लि. और ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के खिलाफ दायर की गई है. वानखेड़े ने अपनी शिकायत में ये आरोप लगाया है कि उनकी छवी को खराब करने की कोशिश की जा रही है.
My image is being tarnished – जानकारी के मुताबिक, समीर का आरोप है कि नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही वेब सीरीज Bads of Bollywood झूठी, दुर्भावनापूर्ण बातों पर आधारित है. अपनी शिकायत में समीर ने आरोप लगाया कि ये सीरीज मादक पदार्थ विरोधी एजेंसियों की भ्रामक और नकारात्मक छवि दिखाती है, जिससे जनता का भरोसा कानून प्रवर्तन संस्थाओं से उठ सकता है. समीर वानखेड़े ने कहा कि इस सीरीज को जानबूझकर उनकी इज्जत को धूमिल करने के इरादे से बनाया गया है, जबकि उनसे जुड़े आर्यन खान के मामले में अब भी बॉम्बे हाईकोर्ट और एनडीपीएस विशेष न्यायालय, मुंबई में मामला लंबित है.


