उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए सौरभ राजपूत मर्डर केस में कई खुलासे हो रहे हैं. हत्याकांड की जांच मेरठ से लेकर मनाली तक की जा रही है. पुलिस हर एंगल पर शिनाख्त में जुटी हुई है. हत्यारिन (Muskan gave 54000 rupees to cab driver) पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला की कुंडली खंगाली जा रही है. इस बीच एक ऑडियो भी सामने आया है, जो मुस्कान का बताया जा रहा है. साहिल और मुस्कान ने हिमाचल में मनाली-कसौल घूमने के लिए कैब ड्राइवर को 54 हजार रुपए दिए थे. उन्होंने 13 दिनों के लिए टैक्सी बुक की थी.
इसे भी पढ़ें – 40 से अधिक अश्लील Video, छात्राओं से दरिंदगी… दबोचा गया हाथरस का हैवान प्रोफेसर
Muskan gave 54000 rupees to cab driver – जांच में पाया गया है कि सौरभ की हत्या के बाद मुस्कान और साहिल हिमाचल प्रदेश घूमने चले गए थे. दोनों ने कसौल में होली मनाई थी. दोनों के होली खलेते हुए कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिनमें दोनों नशे में डूबे दिख रहे हैं. उन्होंने एक-दूसरे के रंग लगाया और खूब डांस किया. इस बीच उनके चेहरे पर हत्या करने की कोई शिकन नहीं दिख रही थी. पुलिस उनके नशे वाले एंगल पर भी जांच कर रही है. उनकी मनाली और कसौल की ट्रैवलिंग हिस्ट्री को खंगाला जा रहा है.
कैब ड्राइवर को भेजी ऑडियो
अपने पति की कातिल मुस्कान का ऑडियो सामने आया है. यह ऑडियो मनाली का बताया जा रहा है. इसे मुस्कान ने अपने कैब ड्राइवर को भेजा था. ऑडियो में मुस्कान अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के लिए केक मंगा रही है. पुलिस ने कैब ड्राइवर से पूछताछ की. उसने बताया कि मुस्कान ने उसको फोन पर कॉल करने के लिए मना किया हुआ था. उस दिन साहिल का जन्मदिन था, इसके लिए मुस्कान ने कैब ड्राइवर से केक मंगाया. उसने केक को उनके कमरे पर न देने की जगह होटल के रिसेप्सन पर छोड़ने के लिए कहा था.
साहिल को ड्रग्स और मुस्कान को है शराब का शौक
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी नशे के शौकीन हैं. साहिल ड्रग्स का सेवन करता है. वहीं, मुस्कान शराब पीने की शौकीन है. इस बीच साहिल के तंत्र-मंत्र क्रियाओं के भी मामले सामने आए हैं. मृतक सौरभ की मां ने बेटे की हत्या में तांत्रिक क्रियाओं का भी आरोप लगाया है. जांच में मालूम हुआ है कि साहिल की गतिविधियां संदिग्ध रहती थीं. वह काले और पीले रंग के कुर्ते पहनता था. उसकी कलाई पर टैटू गुदे हुए थे. उसके कमरे की हालत भी काफी रहस्यमयी थी.

