बिहार के पूर्णिया जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां अपनी बहू के साथ रेप करने की कोशिश में नाकाम रहने पर ससुर ने कथित तौर पर उसका गला दबाकर हत्या कर (murder of relationships in Purnia) दी. इसके बाद बेटे ने भी पिता को बचाने की कोशिश करते हुए पत्नी के शव को छिपाने में उसका साथ दिया. पुलिस ने मामले में पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरोपी ससुर फिलहाल फरार बताया जा रहा है.
यह घटना धमदाहा थाना क्षेत्र के नेहरू चौक वार्ड नंबर 11 की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के रामगंज निवासी स्वर्गीय मुखिया मेहता की बेटी अभिलाषा कुमारी की शादी करीब आठ महीने पहले धमदाहा निवासी टुनटुन मेहता के बेटे अभिषेक कुमार से हुई थी.
इसे भी पढ़ें – पत्नियों की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार; साइबर क्राइम के तहत दर्ज हुआ मामला
मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुर टुनटुन मेहता की नजर अपनी बहू पर खराब थी. अभिलाषा इस बात की शिकायत कई बार अपने मायके वालों से करती थी, लेकिन परिजन उसे समझाकर ससुराल में ही समझदारी से रहने की सलाह देते रहे. परिवार का कहना है कि बहू द्वारा ज्यादा विरोध नहीं करने पर ससुर का हौसला बढ़ता गया.
murder of relationships in Purnia – परिजनों के मुताबिक एक बार ससुर ने मौका पाकर बहू के साथ रेप भी किया था. जब अभिलाषा ने इस घटना की शिकायत अपने पति से की तो उसने उल्टा उसे ही डांटकर चुप करा दिया. बाद में जब लड़की पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे और हंगामा किया, तब ससुर टुनटुन मेहता ने भविष्य में ऐसी गलती न करने की कसम खाई थी. इसके बाद बेटी का घर बचाने के लिए परिजन भी शांत हो गए.


