गुड़गांव : बहन के प्रेमी से रंजिश रखते हुए 27 वर्षीय युवत की हत्या कर शव नाले में फेंकने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए अपने परिवार के साथ थाने जाकर मृतक (murder mystery) के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी को काबू कर लिया है। आरोपी की पहचान जीशान के रूप में हुई।
मामले में पुलिस ने जानकारी एकत्र करते हुए 2 फरवरी को जीशान से पूछताछ की तो जीशान ने बताया कि इसने (जीशान) ही मृतक सुहेब की इलेक्ट्रिक वायर से गला दबाकर हत्या कर दी। अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके शव को एक कम्बल पर डालकर प्रकाश पुरी चौक के गंदे नाले में फेंक दिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने बताए गए स्थान (प्रकाशपुरी चौक गंदा नाला) पर पहुंची व MCG की सहायता से पुलिस टीम द्वारा शव को गंदे नाले से बरामद किया।
murder mystery – पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गुड़गांव में अर्बन कट सलून में बाल काटने का काम करता है। मृतक (सुहेब) का इसकी बहन के साथ प्रेम-प्रसंग था, जिसकी रंजिश रखते हुए इसने सुहेब (मृतक) को गुड़गांव काम करने के बहाने बुलाया तो सुहेब 23 जनवरी को इसके पास किराए के कमरे जय विहार में आ गया। इसने 24 जनवरी की रात को सुहेब (मृतक) को शराब पिलाई व मृतक का इलेक्ट्रिक वायर से गला दबाकर हत्या कर दी ।


