Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ट्रेनी आईपीएस उदय कृष्ण रेड्डी निलंबन व गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आया पुलिस अकादमी, यौन उत्पीड़न का लगा गंभीर आरोप
    • FSSAI का शराब कंपनियों पर बड़ा चाबुक, एंटीक्विटी, रॉयल चैलेंज और ओल्ड मोंक के चुनिंदा वेरिएंट्स पर बैन
    • दतिया उपचुनाव परिणाम: 6016 वोटों की बढ़त से जीते कांग्रेस के घनश्याम सिंह, जानें दतिया राजघराने के मुखिया का राजनीतिक सफर
    • ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, सोनम वांगचुक को किया गया था किडनैप
    • सिद्धिविनायक मंदिर में ₹18 करोड़ की चोरी का खुलासा: 46 कर्मचारी निलंबित, 9 गिरफ्तार; सदा सरवनकर ने UBT पर साधा निशाना
    • आरएसएस (RSS) सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के छात्रों से करेंगे संवाद
    • दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: रोहिणी के प्राइवेट स्कूल को ‘टेकओवर’ का नोटिस, ₹15.60 करोड़ की वित्तीय धोखाधड़ी का खुलासा
    • मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना: रहने-खाने से लेकर ट्रेन व फ्लाइट तक की सुविधा मुफ्त, जानें कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, August 4
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » शादी के एक दिन पहले युवक को चाकू से गोदकर मार डाला, हत्या का केस दर्ज

    शादी के एक दिन पहले युवक को चाकू से गोदकर मार डाला, हत्या का केस दर्ज

    June 26, 2023 क्राइम 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : दिल्ली कैंट इलाके में शनिवार को दो बदमाशों ने (Murder Before Marriage) शादी के एक दिन पहले पुरानी दुश्मनी खत्म करने के बहाने एक युवक को बुलाकर उसे चाकू से गोदकर मार डाला। पुलिस ने आशीष के पिता के बयान पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपी वंशु और विकास गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों पर पहले से ही आपराधिक केस दर्ज हैं। पुलिस उपायुक्त मनोज सी ने बताया कि 22 वर्षीय आशीष परिवार के साथ झारेरा गांव का रहने वाला था। शनिवार शाम 7.15 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि झारेरा गांव स्थित बारात घर के पास दो लड़कों ने एक लड़के को चाकू मार दिया है। इंस्पेक्टर अशोक कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो पता चला कि घायल को एम्स ट्रामा सेंटर भेजा गया है। डॉक्टरों ने बताया कि घायल की मौत हो चुकी है।

    इसे भी पढ़ें – नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर करंट लगने से महिला की मौत, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

    पुलिस ने अस्पताल में मौजूद आशीष के पिता आनन्द और प्रत्यक्षदर्शी के बयान पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस को दिए बयान में आशीष के पिता आनन्द ने बताया कि आरोपियों ने उसके सामने ही उनके बेटे की हत्या की है। शनिवार करीब 6 बजे आरोपी विकास उर्फ ​​फत्ती और वंशु उनके घर आए थे। दोनों ने आशीष को बुलाया और अपने साथ ले गए। आनन्द ने बताया कि विकास तथा वंशु की आपराधिक पृष्ठभूमि के चलते उन्होंने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। तीनों करीब 6.30 बजे गांव के बारात घर के पास पहुंचे और विकास ने आशीष से झगड़ा शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया।

    इसे भी पढ़ें – दिल्ली में पालतू जानवरों की दुकान पर छापा, 19 कछुए व 40 तोते जब्त

    Murder Before Marriage – इस दौरान आनन्द ने वहां खड़े लोगों के साथ मिलकर आशीष को बचाने की कोशिश भी की। लेकिन, आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों को झारेरा गांव स्थित उनके दोस्तों के घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि उनकी लंबे समय से आशीष से पैसों के लेन-देन को लेकर आपस में दुश्मनी थी। 23 जून की रात को आरोपियों ने आशीष को सबक सिखाने की साजिश रची। इसके बाद 24 जून को वह उसके घर पहुंचे और दुश्मनी खत्म कर दोस्ती करने के बहाने उसे बुलाया। आरोपियों ने उसे शराब पिलाने की बात कही और फिर उसे लेकर चले गए। रास्ते में आरोपियों ने उसे चाकू से गोद दिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, सोनम वांगचुक को किया गया था किडनैप

    दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: रोहिणी के प्राइवेट स्कूल को ‘टेकओवर’ का नोटिस, ₹15.60 करोड़ की वित्तीय धोखाधड़ी का खुलासा

    मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना: रहने-खाने से लेकर ट्रेन व फ्लाइट तक की सुविधा मुफ्त, जानें कैसे करें ऑनलाइन आवेदन

    देश भर में बारिश का तांडव! असम-ओडिशा में बाढ़, दिल्ली-यूपी-बिहार समेत इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

    लक्ष्मी योजना पोर्टल शुरू होते ही रिकॉर्ड आवेदन, पहले ही दिन 1.45 लाख से अधिक महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

    सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले के मामले में शिकायत दर्ज, DCP से की गई ‘हत्या के प्रयास’ में केस की मांग

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.