भोपाल: मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस संगठन चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस चुनाव में प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष (youth congress election results released) पदों की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में जबलपुर के यश घनघोरिया ने सबसे अधिक 3 लाख 13 हजार वोट पाकर पहला स्थान प्राप्त किया। भोपाल के अभिषेक परमार को 2 लाख 38 हजार वोट मिले और वे दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर सीधी के देवेन्द्र दादू, जबकि चौथे स्थान पर ग्वालियर के शिवराज यादव रहे।
youth congress election results released – सूत्रों के अनुसार, सबसे अधिक वोट पाने वाले तीन उम्मीदवारों यश घनघोरिया, अभिषेक परमार और देवेन्द्र दादू को दिल्ली इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया गया है। इंटरव्यू प्रक्रिया के बाद प्रदेश अध्यक्ष के नाम की अधिकृत घोषणा की जाएगी। इसके अलावा, भोपाल ग्रामीण अध्यक्ष के रूप में राहुल मंडलोई का चयन किया गया है।
