ग्वालियर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी वृंदावन ग्राम योजना के तहत जिले के तीन चयनित गांवों की सूरत बदलने वाली है। जिले के मुरार ब्लाक के बेहट और डबरा ब्लाक के टेकनपुर व सिमरिया ताल को इस योजना में शामिल किया गया है। अब इन गांवों में कृषि, पशुपालन और वन विभाग की गतिविधियों का मुख्य केंद्र रहेगा, जिसका (Vrindavan Gram Yojana) अंतिम उद्देश्य क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन को नई ऊंचाइयों पर ले जाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है।

Vrindavan Gram Yojana – वृंदावन योजना के अंतर्गत, प्रशासन ने तय किया है कि कृषि, पशुपालन और वन विभाग अपनी सर्वाधिक योजनाओं और नवाचारों को इन्हीं तीन गांवों और इनके आसपास के क्षेत्रों में केंद्रित करेंगे। पशुपालन विभाग ने इस दिशा में तेजी से कदम बढ़ाते हुए टेकनपुर और सिमरिया ताल में पशु अस्पताल सहित अन्य आधुनिक सुविधाएं शुरू करने की तैयारी कर ली है। बेहट को वर्तमान में इन अस्पतालों की सूची से बाहर रखा गया है, लेकिन वहां अन्य विभागीय गतिविधियां सुचारू रूप से चलेंगी। इन सुविधाओं का सीधा लाभ स्थानीय पशुपालकों को मिलेगा, जिन्हें अब अपने मवेशियों के उपचार और बेहतर नस्ल सुधार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

पशुपालकों को मिलेगा सीधा फायदा
इन तीन गांवों में पशु अस्पताल खुलने से पशुओं के टीकाकरण, उपचार और नस्ल सुधार के कार्यों में तेजी आएगी। इससे न केवल पशुओं की मृत्यु दर में कमी आएगी, बल्कि उनकी दूध देने की क्षमता में भी सुधार होगा। वन विभाग द्वारा चारागाह विकास के कार्यों से पशुओं के लिए पौष्टिक चारे की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। पशु पालन विभाग के मुताबिक यदि बेहट, टेकनपुर और सिमरिया ताल में यह माडल सफल रहता है, तो भविष्य में जिले के अन्य गांवों को भी इसी तर्ज पर वृंदावन ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा।

 

 

 
Share.
Exit mobile version