सांसद सी.आर.पाटिल
नवसारी सांसद सी.आर.पाटिल ने जब से लॉकडाउन शुरू हुआ है तब से ही सभी क्षेत्र चाहे फिर वह अनाज किट का वितरण हो मास्क हो सेनिटाईज़र हो या फिर किसी समाज के लोगो की आर्थिक रूप से मदद करने की बात हो| सभी जरूरतमंद लोगो की उन्होंने पूर्ण हृदय से मदद की है ,आज जब बिहार वासी लॉक डाउन के समय में तकलीफ में थे और अपने गांव जाना चाहते थे तब भाजपा सांसद सी.आर. पाटिल ने सभी मुमकिन मदद कर आज उन्हें गांव भेजने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है|
यह भी पढ़े:- ऐसे हालात में भी पियक्कड़ों के हौसले बुलंद
विकास परिषद् बिहार ने सूरत शहर में नया आयाम
वही बात यदि बिहार विकास परिषद् की की जाये तो यह परिषद् हमेशा से सूरत में बसने वाले बिहारियों की सेवा में तत्पर दिखा है| सभी लोगो की परिषद् ने तन मन और धन से सेवा करने का प्रयास किया है| फिर चाहे वह समाज का कोई भी तकलीफ में पड़ा हुआ व्यक्ति क्यों ना हो, बिहार विकास परिषद् ने सूरत शहर में समाज को एक नया आयाम भी प्रदान किया है|
संसद सी.आर. पाटिल के अथक प्रयास
चाहे बिहार समाज के त्यौहार हों या फिर अन्य कोई ख़ुशी का पल इस प्रकार से मनाया गया है कि बिहारियों की चर्चा पूरे हिंदुस्तान में हुई है| आज जब प्रशाशन ने उड़ीसा और युपी , झारखण्ड तथा उत्तराखंड में लोगो को गांव जाने के लिए मंजूरी दी तो एक बार फिर बिहार विकास परिषद् लोगो की मदद के लिए आगे आया और नवसारी संसद सी.आर. पाटिल के अथक प्रयास से बिहार विकास परिषद् सूरत द्वारा प्रथम 1600 यात्रियों की ट्रेन सूरत से पूर्णिया के लिए आज रात्रि 11 बजे प्लेटफार्म नंबर 1 से रवाना हुई|
यह भी पढ़े:- www.timesnowhindi.com
ट्रेन: गुजरात राज्य से 33 ट्रेन बिहार भेजी जा चुकी है
इससे पहले आज सी.आर. पाटिल पाल स्थित आरटीओ कचहरी के पास पहुंचे जहा से उन्होंने सभी यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए पुनः सूरत आने के लिए निवेदन करने के बाद बस में बैठाकर बस को हरी झंडी दिखाई और रवाना किया|
इतना ही नहीं बिहार जाने वाली ट्रेनों को लेकर सांसद सी.आर. पाटिल ने विशेष जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे मंत्रालय बिहार के लिए 38 ट्रेनें अधिक चलेगा ट्रेनों के लेकर रेल मंत्रालय की मिलीमंजूरी के बाद अब तक गुजरात राज्य से 33 ट्रेन बिहार भेजी जा चुकी है| वही अब 1200 के बजाय 1600 यात्री एक बार में जा सकेंगे|
इस कार्य में बिहार विकास परिषद् सूरत के मार्गदर्शक चेयरमैन के.के. शर्मा अध्यक्ष दिलीप शाह सयोजक सुनील मिश्र उपाध्यक्ष धर्मेश सिंह महामंत्री लोकेन्द्र सिंह कार्यकारिणी सदस्य एस के शुक्ला रणजीत शर्मा विनोद पांडे. देवेंद्र सिंह मनोज सिंह, अंकित सिंह समेत परिषद् के सभी सदस्यों ने उपरोक्त कार्य के लिए भरपूर सहयोग किया है|
Image Source:- www.currentnewsdainik.com