Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य
    • Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR
    • पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी
    • Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट
    • Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस
    • West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस
    • Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग
    • Alirajpur News: रावण दहन की अनुमति नहीं मिली तो लोगों ने निकाली रावण की अर्थी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, October 23
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 950 अभ्यर्थियों को सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र, जल्द होगी 20 हजार नए पदों पर भर्ती

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 950 अभ्यर्थियों को सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र, जल्द होगी 20 हजार नए पदों पर भर्ती

    October 21, 2026 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    School Education Department News
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    भोपाल: मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग में लंबे समय से लंबित अनुकंपा नियुक्तियों के प्रकरणों का आखिरकार निपटारा हो गया है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के रवीन्द्र भवन में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान प्रदेशभर के 950 योग्य अभ्यर्थियों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपे. इस महत्वपूर्ण अवसर पर घोषणा करते हुए (School Education Department News) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि “स्कूल शिक्षा विभाग में जल्द ही 20 हजार नए पदों पर भर्ती की जाएगी, और इसके साथ ही प्रदेश में 200 नए सांदीपनि स्कूल खोले जाने का निर्णय भी सरकार ने आज ही ले लिया है.”

     जनजातीय क्षेत्रों में बनेंगे 200 नए विद्यालय भवन 

    कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में भी 200 नए विद्यालय भवन बनाए जाएंगे, ताकि दूरदराज के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके. राज्य सरकार अब तक विभिन्न विभागों में 85 हजार से अधिक सरकारी पदों पर नियुक्तियां कर चुकी है, और अब स्कूल शिक्षा विभाग में भी नई भर्तियां होने जा रही हैं. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले ये सभी अभ्यर्थी आगामी प्रतियोगी और अन्य सरकारी भर्तियों में भी हिस्सा ले सकेंगे. इसके अलावा, स्कूल शिक्षा विभाग में अभी करीब 350 मामले और पेंडिंग हैं, जिन्हें इसी साल के अंत तक पूरी तरह से निपटा लिया जाएगा.

     संघर्ष भरे दिनों को याद कर छलक पड़े आंसू 

    अपनों को खोने और जीवन में आए विकट संकट के बीच अनुकंपा नियुक्ति पत्र मिलते ही कई अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे और आंखें नम हो गईं. किसी ने अपनी मां को खोया, तो किसी के सिर से पिता का साया उठ गया, वहीं किसी की पति की मृत्यु के बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी कंधों पर आ गई. ऐसे 950 अभ्यर्थियों को दीपावली (School Education Department News) के ठीक पहले सरकार ने बड़ी राहत दी है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Alirajpur News: रावण दहन की अनुमति नहीं मिली तो लोगों ने निकाली रावण की अर्थी

    MP Agriculture News: खेती की लागत कम कर मुनाफा बढ़ाने के खास टिप्स

    जबलपुर का ऐतिहासिक ‘बैलेंस रॉक’ खतरे में? प्राकृतिक धरोहर के पास निर्माण पर उठे सवाल

    बागेश्वर धाम सरकार का बड़ा ऐलान: लखनऊ से अयोध्या तक निकलेगी चौथी रथयात्रा

    MP News: नगरीय निकायों में करोड़ों की गड़बड़ी, मंत्री प्रतिमा बागरी ने दिए जांच के आदेश

    MP News: पेट्रोकेमिकल हब बनेगा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.