भिंड : मध्य प्रदेश के भिंड में शनिवार अलसुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. छीमका के पास एक बस और वन में भिड़ंत हो गई. जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 6 लोग घायल हो (road accident news) गए हैं. जिन्हें गोहद अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालात में ग्वालियर रेफर किया गया है. हादसा गौहद चौराहा थाना क्षेत्र गिल ढाबे के पास नेशनल हाइवे 719 पर हुआ है. टक्कर इतनी भीषण थी की वैन पूरी तरह चकनाचूर हो गई.
road accident news – जानकारी के मुताबिक, यात्री बस भिंड से बारात को छोड़कर ग्वालियर जा रही थी. बस छीमका के पास गिल ढाबा के पास पहुंची, इस दौरान ग्वालियर से सवारियां लेकर भिंड की ओर आ रही वैन से बस की जबरदस्त भिड़ंत हो गई. जिसमें वैन में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और वैन में सवार अन्य 6 लोग घायल हो गए.
मृतकों में 3 की शिनाख्त, दो अज्ञात
भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि, बस से टकराकर वैन के परखच्चे उड़ गए. वहीं जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची डायल 112 और एंबुलेंस की मदद से 11 घायलों को गोहद अस्पताल लाया गया था. जहां पर चार लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. जबकि बाकी 6 गंभीर घायल लोगों को ग्वालियर रेफर किया गया है.
घायलों में मेहगांव थाना इलायची की मरोली निवासी संतोष और उनकी 10 वर्षीय बेटी किट्टू घायल है, 61 वर्षीय वृद्ध मीरा देवी, 50 वर्षीय सुखबीर सिंह, मेहगांव के रहने वाले 60 वर्षीय भोगी नाथ, गोहद के रहने वाले 61 वर्षीय मेवाराम घायल हुए हैं, जिन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.


