हाल ही में यूजीसी के नए नियम आए तो सवर्ण समाज ने इसका खुलकर विरोध किया. इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जहां इन नियमों पर रोक लगा दी गई. अब इसी मामले को लेकर (brahmin community is irking everyone’s eyes) मध्य प्रदेश में बीजेपी विधायक गोपाल भार्गव ने बड़ा बयान दिया है. भार्गव ने कहा कि तमाम संगठनों का एक ही लक्ष्य है और वो ये कि ब्राह्मणों को मारो और उन्हें दबाओ.

इसे भी पढ़ें – आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कंचन बाई ने 20 बच्चों के लिए दे दी जान, मधुमक्खियों के हमले से बचाते हुए हुई मौत

सागर जिले की रहली विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव सागर में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस दौरान ब्राह्मण समाज को लेकर बड़ा बयान दिया. उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है. कार्यक्रम में भार्गव ने कहा कि आज तमाम संगठनों का एक ही लक्ष्य रह गया है कि ब्राह्मणों को मारो, उन्हें दबाओ और उन्हें हाशिए पर ले जाओ.

इसे भी पढ़ें – कांग्रेस के ‘टैलेंट हंट’ पर बीजेपी का तंज, कहा- योग्यता के आधार पर राहुल गांधी नहीं बनते नेता

brahmin community is irking everyone’s eyes – भार्गव ने कहा कि ब्राह्मण समाज आज सभी की आंखों में खटक रहा है. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब ब्राह्मण समाज को एकजुट होने की जरूरत है. बता दें कि विधायक गोपाल भार्गव सागर शहर के रविंद्र भवन में 1 फरवरी को आयोजित ब्राह्मण समाज की पत्रिका विमोचन एवं मेधावी छात्रों के सम्मान समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. इसी दौरान उन्होंने मंच से यह बयान दिया, जो कि अब वायरल हो रहा है.

Share.
Exit mobile version