भोपाल : मध्य प्रदेश की जेलों में क्षमता से 35 फीसदी ज्यादा कैदी बंद हैं. मध्य प्रदेश की 133 जेलों में करीबन 42 हजार 119 बंदी कैद हैं. इनमें से 52.85 फीसदी कैदी ऐसे हैं, जिनको (jails are overflowing with prisoners) अभी तक सजा नहीं सुनाई जा सकी है और ये विचाराधीन कैदी के रूप में जेलों में कैद हैं.
jails are overflowing with prisoners – मध्य प्रदेश की जेलों में एक अप्रेल 2020 से लेकर पिछले 7 महीनों में 715 कैदियों की मौत हुई है. इनमें 36 कैदियों ने खुद जान दी है. विधानसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में सरकार ने यह जानकारी दी है. सरकार ने बताया कि प्रदेश में 11 नई जेलें बनाई जा रही हैं.
प्रदेश की जेलों में अभी 37 हजार 994 बंदी
मध्यप्रदेश की जेलों में कुल आवास क्षमता 24 हजार 895 है, लेकिन प्रदेश भर की जेलों में अभी 37 हजार 994 बंदी हैं. यानी जेलों में करीबन 13 हजार कैदी क्षमता से अधिक रह रहे हैं. सबसे ज्यादा खराब स्थिति प्रदेश की केन्द्रीय जेलों की है. नर्मदापुरम के दोनों खंडों को मिलाकर कुल 11 केन्द्रीय जेल हैं. इन जेलों में 14 हजार 61 आवास क्षमता है. लेकिन इन जेलों में 22 हजार 239 कैदी बंद हैं. यानी क्षमता से 8 हजार 178 कैदी अधिक सजा काट रहे हैं. इन जेलों में 50 फीसदी से लेकर 150 फीसदी तक अधिक कैदी हैं.
जेलों में 22 हजार 261 विचाराधीन कैदी बंद
मध्य प्रदेश की जेलों में 22 हजार 261 कैदी ऐसे हैं, जिनको अभी तक सजा नहीं सुनाई जा सकी और यह जमानत के अभाव में जेलों में बंद हैं. यह मध्य प्रदेश की जेलों में बंद कुल कैदी का 52.85 प्रतिशत है. इन विचाराधीन कैदियों में 21 हजार 410 पुरुष, जबकि 851 महिला कैदी शामिल हैं. विचाराधीन कैदियों में सबसे ज्यादा संख्या जिला जेलों में है. जिला जेलों में 10 हजार 2 विचाराधीन पुरुष जबकि 516 महिलाएं शामिल हैं. प्रदेश में 73 उपजेल हैं. इन उप जेलों में 5 हजार 356 कैदी अभी विचाराधीन हैं. इसके अलावा केन्द्रीय जेलो में विचाराधीन कैदियों की संख्या करीनब 6 हजार 300 है.


