मध्य प्रदेश शासन ने रविवार की देर शाम बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. इसमें कई अधिकारियों के अतिरिक्त प्रभार में बदलाव के आदेश जारी किए हैं. स्वास्थ्य,उर्जा, (MP IAS Transfer List) आदिवासी विकास, पर्यटन सहित कई अहम विभागों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न विभागों में सचिव, प्रमुख सचिव और आयुक्त स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
MP IAS Transfer List – मध्य प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की. इसमें 26 अधिकारियों के नाम शामिल हैं. यह सूची रविवार को जारी की गई. इस ट्रांसफर सूची में शिवशेखर शुक्ल, उमाकांत उमवार, शोभित जैन, जान किंग्सले जैसे आईएएस अधिकारियों को कई अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं. शिवशेखर शुक्ल को गृह विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाए गए हैं.


दिलीप कुमार यादव बने एमडी
26 IAS अफसरों की सूची में सबसे चर्चित नाम आईएएस दिलीप कुमार यादव का है. दिलीप कुमार यादव को इंदौर दूषित पानी कांड में नगर निगम आयुक्त पद से हटाया गया था. उन्हें मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है. उन्हें पहले इंदौर से हटाकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव बनाकर भोपाल बुलाया लिया गया था.



