Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री का बयान
    • Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चालक की जिंदा जलकर मौत
    • Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश
    • Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फैली सनसनी
    • Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइम रेट
    • Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
    • Arvind Kejriwal in Punjab: पंजाब में गरजे केजरीवाल, अकाली दल और बीजेपी पर लगाए ड्रग्स तस्करी को संरक्षण देने के गंभीर आरोप
    • IPS Wedding: यूपी कैडर के दो IPS अधिकारी आज बंधेंगे शादी के बंधन में, राजस्थान में केके विश्नोई की शाही बारात
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, March 29
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » MP Government Holiday: 30 मार्च को मध्य प्रदेश में नहीं खुलेंगे सरकारी ऑफिस, CM मोहन यादव का आदेश

    MP Government Holiday: 30 मार्च को मध्य प्रदेश में नहीं खुलेंगे सरकारी ऑफिस, CM मोहन यादव का आदेश

    March 29, 2026 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    भोपाल: मध्य प्रदेश में सभी सरकारी कार्यालय 30 मार्च 2026 सोमवार को भी बंद रहेंगे. राज्य सरकार ने 30 मार्च की छुट्टी के आदेश जारी कर दिए हैं. राज्य सरकार ने यह निर्णय सामाजिक संगठनों की मांग पर लिया है. सामाजिक संगठनों ने महावीर जयंती का अवकाश 31 मार्च के स्थान पर 30 मार्च को करने की मांग की थी, इसके बाद 31 मार्च को घोषित किए गए अवकाश में संशोधन किया गया है. प्रदेश भर में अब 31 मार्च को सभी सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे.

    राज्य शासन ने जारी किए आदेश

    सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी की गई अधिसूचना में लिखा गया है कि “राज्य शासन द्वारा साल 2026 के लिए घोषित अवकाशों की सूची में 31 मार्च 2026 दिन मंगलवार को महावीर जयंती के उपलक्ष्य में सार्वजनिक और सामान्य अवकाश घोषित किया गया है.” सामाजिक संगठनों द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन पर विचार करने के बाद राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए महावीर जयंती के उपलक्ष्य में दिनांक 31 मार्च 2026 के स्थान पर 30 मार्च 2026 दिन सोमवार को अवकाश घोषित करने के लिए सभी जिला कलेक्टरों को अधिकृत किया गया है. राज्य शासन के आदेश के बाद भोपाल कलेक्टर द्वारा भी इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए.

    MP Government Holiday

    इसलिए बदलनी पड़ी तारीख

    दरअसल, महावीर जयंती के सरकारी अवकाश की तारीख में संशोधन को लेकर कांग्रेस विधायक नितेन्द्र सिंह राठौर सहित कुछ विधायकों ने पत्र भेजा था और छुट्टी में संशोधन का आग्रह किया था. उधर इसको लेकर सामाजिक संगठनों द्वारा पत्र भेजा गया था. इसमें लिखा गया था कि जैन धर्म की धार्मिक परंपराओं और रीति रिवाजों के मुताबिक भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक इस साल 30 मार्च 2026 को मनाया जाएगा.

    हाईकोर्ट का दिया हवाला

    विधायक राठौर ने यह भी तर्क दिया था कि जबलपुर हाईकोर्ट ने भी अपनी अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए 30 मार्च को ही अवकाश घोषित किया है. साथ ही कांग्रेस विधायक ने पूर्व में होली के पर्व पर शासन द्वारा किए गए संशोधनों का उदाहरण देते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव इस ओर विचार करने का अनुरोध किया था. बताया जा रहा है कि इसको लेकर सागर के बंडा से बीजेपी विधायक वीरेंद्र सिंह लम्बरदार ने भी शासन को पत्र लिखकर 30 मार्च को सरकारी अवकाश घोषित करने की मांग की थी.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चालक की जिंदा जलकर मौत

    Jabalpur Crime News: जेल से लौटकर प्रेमी ने की नए बॉयफ्रेंड की हत्या, लव ट्रायंगल में खौफनाक वारदात

    Farmer Fraud News: किसानों को ज्यादा दाम का लालच देकर वजन में भारी धोखाधड़ी, 5 गिरफ्तार, व्यापारी फरार

    Indore News: इंदौर को नर्मदा के चौथे चरण की सौगात, CM मोहन यादव ने किया 2.5 लाख नल कनेक्शन का भूमिपूजन

    Indian Army LMG: इंडियन आर्मी की बढ़ी फायर पावर, अडाणी डिफेंस ने सौंपी 2,000 LMG की पहली खेप

    Balaghat Road Accident: बालाघाट में भीषण सड़क हादसा, कार में आग लगने से 3 की जिंदा जलकर मौत

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.