रांची : राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए भाजपा सांसद दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार को जंगल राज की संज्ञा दी है. बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए (MP on law and order situation) दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य में कानून नाम की चीज नहीं है और मुख्यमंत्री विदेश घूम रहे हैं. उन्होंने कहा राजधानी से दो मासूमों का अपहरण हुए 13 दिन हो चुके हैं, अभी तक बरामद नहीं हुआ है.
इसे भी पढ़ें – मासूम भाई-बहन की बरामदगी की मांग को लेकर भाजपा का आंदोलन, SSP कार्यालय का घेराव
सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि पद्मभूषण कड़िया मुंडा से सरेआम रंगदारी मांगी जा रही है. आखिर पुलिस प्रशासन क्या कर रही है. उन्होंने कहा कि इससे अधिक दुर्भाग्य क्या हो सकता है कि एक वरिष्ठ भाजपा नेता जो लोकसभा का डिप्टी स्पीकर रहा है, उसे धमकी दी जा रही है. सांसद ने नाराजगी जताते हुए कहा कि राज्य सरकार नागरिकों को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया नहीं करा पा रही है.
इसे भी पढ़ें – नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की तैयारी शुरू, जल्द अधिसूचना जारी होने की उम्मीद
MP on law and order situation – सांसद दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार को सर्कस बताते हुए कहा कि इस सरकार में कोई भी काम सही से नहीं हो पा रहा है. इसलिए पूरी तरह से कानून व्यवस्था चरमराई हुई है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए. साथ ही कहा कि अगर सरकार सही से नहीं चला पा रहे हैं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. इधर राजधानी के धुर्वा से गुम हुए दो बच्चे अंश और आंशिका को पुलिस अब तक नहीं ढूंढ पाई है. इसके विरोध में भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा मंगलवार को एसएसपी आवास का घेराव किया गया.


