Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Ujjain News: बाबा महाकाल के दरबार में फिर पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी, भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद
    • MP Crime News: अशोकनगर में चल रही थी करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री, पुलिस को नहीं लगी भनक; छापेमारी में 4 करोड़ का माल बरामद
    • MP Census 2027 Date: मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, जानें कितनी ‘हाईटेक’ होगी आबादी की गिनती
    • CM Mohan Yadav News: सीएम मोहन यादव को झंडे दिखाने पर गिरफ्तारी, हवालात में रहने के कारण छूटी नाबालिग की 12वीं की परीक्षा
    • Khandwa News: खंडवा में गौशाला बनी शमशान, भूख-प्यास से 16 गायों की मौत; मैदान में बिखरे मिले शव
    • बड़ी कार्रवाई: जेल के अंदर चल रहे ‘खेल’ का पर्दाफाश, जेल से छूटते ही बंदी ने की शिकायत, आरोपी सिपाही निलंबित
    • Swachh Survekshan 2026: इंदौर में स्वच्छता के सातवें आसमान की तैयारी, पानी की किल्लत के बीच रैंकिंग पर नगर निगम का फोकस
    • Crime News: पिता की मौत का बदला लेने के लिए ससुर को मार डाला, दामाद और साढ़ू ने मिलकर रची हत्या की खौफनाक साजिश
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, February 11
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » MP Crime News: अशोकनगर में चल रही थी करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री, पुलिस को नहीं लगी भनक; छापेमारी में 4 करोड़ का माल बरामद

    MP Crime News: अशोकनगर में चल रही थी करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री, पुलिस को नहीं लगी भनक; छापेमारी में 4 करोड़ का माल बरामद

    February 11, 2026 मध्य प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    अशोकनगर: इंदौर नारकोटिक्स टीम ने चंदेरी के कडराना गांव में छापा मारकर एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया. टीम ने मौके से लगभग 4 करोड़ रुपए का नशीला मादक पदार्थ जब्त किया है. यह हाईटेक एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री का संचालन चंदेरी थाना से महज कुछ किलोमीटर दूर किया जा रहा था, लेकिन इसकी भनक अशोकनगर पुलिस तक को भी नहीं लगी. इंदौर नारकोटिक्स टीम ने मंगलवार की रात को चंदेरी के कडराना गांव स्थित अवैध ड्रग्स फैक्ट्री पर छापा मारकर 2 आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई.

    पिस्टल सहित 2 आरोपी पकड़ाए

    मुखबिर की सूचना के आधार पर इंदौर नारकोटिक्स टीम देर रात कडराना स्थित राघवेंद्र सिंह के ठिकाने पर पहुंची, जहां ड्रग्स की अवैध फैक्ट्री पर बड़ी संख्या में नशीला सामान मिला. इसमें 1 किलो 282 ग्राम एमडी ड्रग्स, 2 किलो 579 ग्राम कच्चा पदार्थ, 2.45 किलो केमिकल, एक लाइसेंसी पिस्टल, 15 जिंदा कारतूस मैगजीन सहित एक होंडा कार और ड्रग्स बनाने के आधुनिक उपकरण मिले हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया. फैक्ट्री से 30 वर्षीय प्रियांशु जैन निवासी चंदेरी और 38 वर्षीय राघवेंद्र सिंह पवार निवासी कडराना को भी गिरफ्तार किया गया है.

    भोपाल ड्रग्स फैक्ट्री में भी जुड़ा था अशोकनगर का नाम

    अगस्त 2025 में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई हुई थी, जहां से 92 करोड़ कीमत की 61.2 किलोग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की गई थी. यह ड्रग्स फैक्ट्री भोपाल से कुछ दूर जगदीशपुर में संचालित हो रही थी. इस कार्रवाई में 2 आरोपी पकड़ाए थे, जिसमें से एक इंजीनियर फैजल कुरैशी अशोकनगर के मुंगावली का निवासी था. इस पूरे मामले में यह दूसरी करवाई है, जिसमें एमडी ड्रग्स मादक पदार्थों के मामले में अशोकनगर का नाम आया है.

    एमडी ड्रग्स फैक्ट्री, उठ रहे पुलिस पर सवाल

    इंदौर नारकोटिक्स टीम की कार्रवाई के बाद से स्थानीय लोग चंदेरी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं. उनका कहना है कि ऐसा कैसे हो सकता है कि चंदेरी पुलिस थाना क्षेत्र में इतनी हाईटेक एमडी ड्रग्स फैक्ट्री संचालित हो रही थी और पुलिस को इसकी कानों कान खबर तक नहीं लगी. यह चंदेरी पुलिस पर एक बड़ा सवालिया निशान है. इतनी बड़ी फैक्ट्री का संचालन चंदेरी थाना क्षेत्र में आखिर होता कैसे रहा ? इस बात की जानकारी उन्हें इंदौर नारकोटिक्स डिपार्टमेंट के माध्यम से लगी.

    नारकोटिक्स टीम नेटवर्क की जांच में जुटी

    अशोकनगर एसपी राजीव कुमार मिश्रा का कहना है कि “कुछ दिन पहले इंदौर नारकोटिक्स को इस बात की जानकारी लगी थी. इसके बाद नारकोटिक्स टीम ने चंदेरी पुलिस की मदद से इस अवैध ड्रग्स फैक्ट्री पर छापा डाला. मौके से 4 करोड़ रुपए का नशीला मादक पदार्थ जब्त करने सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. फिलहाल नारकोटिक्स टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये आरोपी किसके लिए काम करते हैं और ड्रग्स की सप्लाई कहां की जाती थी. सेटअप के देखते हुए यह स्पष्ट है कि इस नेटवर्क के पीछे कई बड़े लोग हैं.”

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Ujjain News: बाबा महाकाल के दरबार में फिर पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी, भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

    MP Census 2027 Date: मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, जानें कितनी ‘हाईटेक’ होगी आबादी की गिनती

    CM Mohan Yadav News: सीएम मोहन यादव को झंडे दिखाने पर गिरफ्तारी, हवालात में रहने के कारण छूटी नाबालिग की 12वीं की परीक्षा

    Khandwa News: खंडवा में गौशाला बनी शमशान, भूख-प्यास से 16 गायों की मौत; मैदान में बिखरे मिले शव

    बड़ी कार्रवाई: जेल के अंदर चल रहे ‘खेल’ का पर्दाफाश, जेल से छूटते ही बंदी ने की शिकायत, आरोपी सिपाही निलंबित

    Swachh Survekshan 2026: इंदौर में स्वच्छता के सातवें आसमान की तैयारी, पानी की किल्लत के बीच रैंकिंग पर नगर निगम का फोकस

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.