रूस में इन दिनों संसदीय चुनाव चल रहे हैं, और इसी बीच यूक्रेनी सेना ने (Moscow Drone Strike News) रात भर में रूस पर 1600 से अधिक ड्रोन दागकर हड़कंप मचा दिया है। इनमें से ज्यादातर ड्रोन हमले राजधानी मॉस्को को निशाना बनाकर किए गए हैं। यूक्रेन की तरफ से यह हमला ठीक ऐसे समय पर किया गया जब क्रेमलिन में संसदीय चुनाव का तीसरा और आखिरी दिन था। मॉस्को के मेयर ने ड्रोन के इस बड़े हमले को रूसी राजधानी पर “अब तक का सबसे बड़ा” हमला करार दिया है। ।
दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत और 20 घायल
स्थानीय गवर्नर आंद्रे वोरोब्योव के मुताबिक, इन खतरनाक हमलों को मॉस्को के आस-पास के इलाकों में अंजाम दिया गया। इस भीषण गोलाबारी और ड्रोन हमलों में फिलहाल दो लोगों की मौत की (Moscow Drone Strike News) खबर सामने आई है, जबकि 20 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जान गंवाने वाले दोनों लोगों में एक 74 वर्षीय बुजुर्ग पुरुष और एक 44 वर्षीय महिला शामिल हैं।
युद्धकालीन चुनाव के बीच यूक्रेन की रणनीति
रूस में हो रहे ये हालिया संसदीय चुनाव पूरी तरह से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनकी सरकार के नियंत्रण में रहे हैं, जहां उनकी नीतियों का विरोध करने वाला कोई विपक्ष नहीं बचा है। चूंकि यह चुनाव सीधे तौर पर यूक्रेन युद्ध के साए में हो रहे हैं, इसलिए इसे देश का पहला ‘युद्धकालीन चुनाव’ कहा जा रहा है। पिछले चार सालों में यूक्रेन मिलिट्री ड्रोन टेक्नोलॉजी के मामले में दुनिया का लीडर बन गया है और वह रूस के अंदरूनी हिस्सों तक मार करने के लिए लंबी दूरी के ड्रोनों का इस्तेमाल कर रहा है।


