Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला टी20 वर्ल्ड कप में प्राइज मनी का बड़ा ऐलान; विजेता को मिलेंगे 22 करोड़ से ज्यादा
    • Boeing 787 Mystery: अहमदाबाद विमान हादसे के पीछे क्या थी तकनीकी खराबी? कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर का सबसे बड़ा सस्पेंस
    • कोचिंग संस्थानों के लिए कड़े नियम; दिल्ली सरकार लाएगी व्यापक नियामक ढांचा, छात्रों की सुरक्षा पर जोर
    • बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा; मधेपुरा के 3 थानाध्यक्षों और चालक की दर्दनाक मौत
    • तुगलकाबाद की बिल्डिंग में लगी भीषण आग; पार्किंग में खड़ी गाड़ियां बनीं मौत का कारण, 3 लोगों की दर्दनाक मौत
    • नर्सिंग छात्रा की मौत मामले में बॉयफ्रेंड गिरफ्तार; प्रेगनेंसी छिपाने के लिए खिलाई थी अबॉर्शन की दवा
    • चंद्रेसल मठ के महंत देवानंद महाराज हत्याकांड का खुलासा; संपत्ति के विवाद में दी गई थी 1 लाख की सुपारी
    • दिल्ली-यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें आज कैसा रहेगा मौसम
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, June 12
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » चंबल का मान बढ़ा; पैरा आर्म रेसलर निरंजन गुर्जर ने नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल

    चंबल का मान बढ़ा; पैरा आर्म रेसलर निरंजन गुर्जर ने नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल

    June 11, 2026 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    Chambal's pride increased
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मुरैना : चंबल की धरती ने एक बार फिर खेल के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मुरैना के होनहार पैरा आर्म रेसलर निरंजन गुर्जर (रिंकू) ने गुजरात के गांधीनगर में आयोजित ‘नेशनल पैरा आर्म रेसलिंग प्रो पंजा चैंपियनशिप-2026’ में दो स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल मुरैना (Chambal’s pride increased) बल्कि पूरे चंबल अंचल में जश्न का माहौल है।

    गांधीनगर में 29 मई से 5 जून तक चली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में निरंजन ने ‘पैरा सीटिंग 65 किलोग्राम’ वर्ग में हिस्सा लिया। उन्होंने अपनी शारीरिक चुनौतियों को दरकिनार करते हुए दाएं और बाएं, दोनों हाथों की स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल किए। उनका यह प्रदर्शन पूरे आयोजन में चर्चा का केंद्र रहा।

    इसे भी पढ़ें – ‘अगले लोकसभा चुनाव में जीतेंगे सभी 29 सीटें’; पीएम मोदी के नेतृत्व पर सीएम मोहन यादव का बड़ा दावा

    Chambal’s pride increased – निरंजन की इस शानदार जीत का इनाम उन्हें विश्व स्तर पर मिला है। उनके दमदार प्रदर्शन को देखते हुए उनका चयन वर्ष 2026 में भारत में ही आयोजित होने वाली ‘विश्व आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप’ के लिए किया गया है। निरंजन ने अपनी जीत का श्रेय अपने परिवार, प्रशिक्षकों और शुभचिंतकों को दिया है। उन्होंने कहा, “मेरा लक्ष्य विश्व मंच पर देश के लिए स्वर्ण जीतना और तिरंगा लहराना है।”

     कलेक्टर ने की सराहना

    सफलता के बाद निरंजन ने मुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ से मुलाकात की। कलेक्टर ने उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि निरंजन की मेहनत चंबल के युवाओं और विशेष रूप से दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। यह जीत साबित करती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति के आगे कोई भी बाधा छोटी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम के नेपाल भागने की आशंका, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

    14 जून को केसली पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव; देवरी और केसली के लिए हो सकती हैं बड़ी घोषणाएं

    महिला बाल विकास अधिकारी पर लोकायुक्त का छापा; 9 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा

    मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर कांग्रेस का प्रदर्शन; चुनाव आयोग के गेट पर सोए बड़े नेता

    सरकारी नौकरी के लिए ‘दो बच्चों’ की सीमा खत्म; मोहन सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को बड़ी राहत

    ‘अगले लोकसभा चुनाव में जीतेंगे सभी 29 सीटें’; पीएम मोदी के नेतृत्व पर सीएम मोहन यादव का बड़ा दावा

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.