मुंबई : मुंबई में कथित तौर पर एक विमान की चपेट में आने के (More Then 30 Flamingos Dead) बाद 30 से अधिक फ्लेमिंगो (राजहंस) की मौत हो गयी है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से इसकी जांच कराने की मांग की है और दावा किया है, शहरी योजनाकर्ताओं ने ऐसे आपदाओं के बारे में चेतावनियों को नजरअंदाज किया है।
इसे भी पढ़ें – Weather News : उत्तर भारत में गर्मी का कहर, राजस्थान, हरियाणा में पारा 47 डिग्री के पार, हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी
More Then 30 Flamingos Dead – पुलिस ने बताया कि अभी तक घोटकोपर इलाके से 32 फ्लेमिंगो के शव बरामद किए गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये पक्षी एक विमान की चपेट में आए थे जो सोमवार रात को यहां उतरा था। ‘रेस्किंग एसोसिएशन फॉर वाइल्डलाइफ वेलफेयर’ (आरएडब्ल्यूडब्ल्यू) के संस्थापक और वन विभाग में मानद वन्यजीव वार्डन पवन शर्मा ने बताया कि घाटकोपर में कुछ स्थानों पर मृत पक्षी देखे जाने के बारे में कई लोगों के फोन आ रहे थे।
इसे भी पढ़ें – Pune Porsche Accident : अरबपति बाप, करोड़ों की कार, लेकिन नहीं दिए रजिस्ट्रेशन के 1758 रुपये
उन्होंने बताया कि वन विभाग के मैंग्रोव प्रकोष्ठ के साथ ही आरएडब्ल्यूडब्ल्यू दलों ने एक तलाश अभियान के दौरान सोमवार रात को इलाके में 29 मृत फ्लेमिंगो बरामद किए। उन्होंने बताया कि मंगलवार को तीन और शव पाए गए। शर्मा ने बताया कि कुछ पक्षियों के जमीन पर गिरने के बाद आवारा कुत्तों ने उन्हें नोंच डाला। उन्होंने बताया कि मृत पक्षियों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और प्रोटोकॉल के अनुसार, उनके शवों का बाद में निपटारा किया जाएगा।

