Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अमित शाह का ‘मिशन बंगाल’: “15 दिन यहीं रुकूंगा”, रैली में बताया बीजेपी की जीत का सबसे ‘आसान तरीका’
    • पुणे में अप्रैल में ‘प्रलय’! लबालब सड़कें, डूबीं कारें और घुटने तक पानी; कुदरत के कहर से थमी रफ्तार
    • रसमलाई के लिए ‘रक्तपात’! शादी में नहीं मिली मिठाई तो बारातियों ने भांजी लाठियां; जमकर चले लात-घूंसे
    • जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर महासंग्राम! धर्म बड़ा या राजस्व? जानें इस मुद्दे पर क्यों आमने-सामने हैं पार्टियां
    • Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात
    • West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया ‘सांस्कृतिक फासीवाद’, लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी
    • Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा बयान
    • बड़ी खबर: राघव चड्ढा पर AAP का कड़ा एक्शन! राज्यसभा उप नेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी पाबंदी की मांग
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, April 3
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » 40 से अधिक अश्लील Video, छात्राओं से दरिंदगी… दबोचा गया हाथरस का हैवान प्रोफेसर

    40 से अधिक अश्लील Video, छात्राओं से दरिंदगी… दबोचा गया हाथरस का हैवान प्रोफेसर

    March 20, 2025 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तर प्रदेश के हाथरस के पीसी बागला डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर रजनीश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसपर छात्राओं से दुष्कर्म करने और उनकी वीडियो बनाने के आरोप हैं. प्रोफेसर (Hathras’s havan professor caught) ने हैवानियत की हदें पार दी थीं. वह छात्राओं को एग्जाम में अच्छे नंबरों का लालच देकर उनके साथ दरिंदगी करता था. पुलिस पूछताछ में आरोपी प्रोफेसर ने सात छात्राओं से सबंध की बात कुबूल की है. पुलिस ने उसका लैपटॉप और मोबाइल भी कब्जे में लिया है. उसकी भी जांच की जा रही है.

    Hathras’s havan professor caught – आरोपी प्रोफेसर को पकड़ने के लिए स्पेशल पुलिस टीम का गठन किया गया था. हाथरस डीएम और एसपी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए थे. गुरुवार को पुलिस उसे पकड़ने में सफल रही. आरोपी प्रोफेसर से पूछताछ जारी है. दरिंदा प्रोफेसर छात्राओं के साथ रेप कर उनकी वीडियो भी बनाता था. वह उन्हें परीक्षा में पास करने के साथ नौकरी दिलाने का भी लालच देता था. मामले का खुलासा तब हुआ जब उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस ने उसके ऊपर केस दर्ज किया. आरोपी प्रोफेसर की इसकी भनक लग गई और वह फरार हो गया, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया.

    पीसी बागला डिग्री कॉलेज में है चीफ प्रॉक्टर

    प्रोफेसर रजनीश ने अपनी घिनौनी करतूत से शिक्षा महकमे को शर्मसार कर दिया है. उसकी हैवानियत से गुरु-शिष्य के रिश्ते पर दाग लगा है. आरोपी प्रोफेसर हाथरस के प्रतिष्ठित पीसी बागला डिग्री कॉलेज में चीफ प्रॉक्टर और भूगोल विभाग का अध्यक्ष है. आरोप है कि वह बीते 20 सालों से कॉलेज की छात्राओं को परीक्षा पास करने और सरकारी नौकरी दिलाने का लालच देकर उनके साथ घिनौनी हरकतें करता था. वह उन छात्राओं के वीडियो और फोटो बनाकर उन्हें धमकी भी देता था.

    सोशल मीडिया पर हुआ था वीडियो वायरल

    प्रोफेसर की धमकी से पीड़ित छात्राएं खामोश रहती थीं. इस वजह से हैवान प्रोफेसर की हरकतें बढ़ती गईं. उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. उसके बाद पुलिस ने उसपर केस दर्ज किया. भनक लगते ही प्रोफेसर रजनीश फरार हो गया. पुलिस ने पीड़ित छात्राओं के बयान लिए, जिसमें उन्होंने बताया कि आरोपी प्रोफेसर उन्हें अपने कमरे में बुलाता था. वह उन्हें अच्छे नंबर और सरकारी नौकरी दिलाने का लालच देता था. फिर उन्हें नशीली दवा देकर बेहोश कर उनके साथ रेप करता था. आरोप है कि प्रोफेसर उनके फोटो खींचता और वीडियो बना लेता था.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    एक कमरा और 4 लाशें! फंदे पर झूलता मिला पति, फर्श पर पड़ी मिली पत्नी और 2 मासूम बच्चों की लाश

    घर की जिम्मेदारियों के साथ नेहा पांचाल बनीं UPPSC टॉपर, टॉप 20 में 13 बेटियों का दबदबा

    ‘पत्नी से पीछा छुड़ा दो भगवान’, मन्नत पूरी होने पर पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा

    अखिलेश यादव का ‘मास्टरस्ट्रोक’: दादरी रैली के जरिए पश्चिमी यूपी की 140 सीटों पर सपा का गेम प्लान!

    हारिस अली की पूछताछ में 10 संदिग्ध रडार पर! ISIS को मिल रही विदेशी फंडिंग की खुली परतें

    मुरादाबाद में छात्रा पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव, बुर्का पहनाने और नॉनवेज खिलाने के आरोप में गिरफ्तारी

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.