ग्वालियर : मोहन सरकार के मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा की सुरक्षा में ग्वालियर में बड़ी चूक देखने को मिली. मंत्री कुशवाहा के वाहन पर एक नशेड़ी ने पथराव कर दिया, घटना में मंत्री तो बच गए, लेकिन उनका (Mohan government minister attacked) वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना के बाद मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने खुद पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
असल में मध्य प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ग्वालियर में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के एक कार्यक्रम से लौट रहे थे. इसी बीच उनके वाहन पर पथराव हो गया. इस दौरान उनके साथ चल रहा पुलिस का फॉलो वाहन भी आगे निकल चुका था, ये आरोप खुद मंत्री कुशवाहा ने लगाया है.
Mohan government minister attacked – इस मामले की जानकारी देते हुए मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने बताया कि “यह सुरक्षा में चूक है, यह घटना ग्वालियर के वार्ड नंबर 52 के सावरकर कॉलोनी की है. मंत्री ने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में घटना हुई है, ये पुलिस विभाग का ढीलापन है. घटना के वक्त पुलिस का पायलट वाहन घटना को देखते हुए आगे बढ़ गया. बाद में बुलाने पर आए तो पुलिस के साथ भी की आरोपी नशेड़ी ने झूमा झटकी कर दी.
