गोहाना : हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने (Modi On Corruption And Nepotism) बुधवार को चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। पीएम मोदी ने मंच से कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि इन्होंने प्रदेश को दलालों और दामादों के हवाले कर दिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस का शाही परिवार देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है और जब हाईकमान भ्रष्टाचारी होता है, तो नीचे लूट का खुला लाइसेंस मिल ही जाता है।
इसे भी पढ़ें – हरियाणा में कांग्रेस बाप-बेटे की पार्टी, दलित बहन का किया गया अपमान : मनोहर लाल खट्टर
Modi On Corruption And Nepotism – याद कीजिए, 10 साल पहले जब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी, तब कैसे प्रदेश को लूटा गया था। यहां किसानों की जमीनों को जमकर लूटा गया, प्रदेश को दलालों और दामादों के हवाले कर दिया गया था। दलालों और दामादों से बचना है तो कमल ही बचाएगा। किस-किस कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगे हैं, ये आप अच्छे से जानते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 10 साल पहले एक भी ऐसी नौकरी नहीं थी, जिसमें खर्ची और पर्ची नहीं चलती हो। सरकारी ठेकों में जमकर भ्रष्टाचार होता था।
इसे भी पढ़ें – राहुल गांधी सुबह-सुबह पहुंचे करनाल, अमेरिका में घायल हुए युवक के परिवार से की मुलाकात
हरियाणा को लूटकर खाने वाली ऐसी करप्ट कांग्रेस को राज्य की सरकार से दूर रखना है, तब जाकर हरियाणा बचेगा। आप पर तो मेरा
हक है, मुझे भी तो हरियाणा का कर्ज चुकाना है। मुझे खुशी है कि हरियाणा के लोग इतने समझदार हैं कि केंद्र और राज्य की क्या ताकत होती है, जितना हरियाणा के लोग समझते हैं हिंदुस्तान में उतना और कोई नहीं समझता है, इसलिए हरियाणा में उसकी ही सरकार बनती है, जिसकी दिल्ली में सरकार होती है।


