Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बोकारो से अपहृत ठेका कर्मी जयंत सिंह की हत्या, गिरिडीह से शव बरामद; 6 गिरफ्तार
    • रांची में नवविवाहिता की संदेहास्पद मौत, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप
    • धमतरी में पल्स पोलियो अभियान, 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को इस दिन पिलाई जाएगी दवा
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र: प्रश्नकाल से लेकर बजट अनुदान तक विपक्ष सरकार पर करेगा प्रहार, हंगामे के आसार
    • रावघाट से जगदलपुर रेल लाइन विस्तार से प्रभावित किसानों का फूटा गुस्सा, वर्तमान बाजार मूल्य पर मुआवजा और नौकरी की मांग
    • बिलासपुर में बड़ा हादसा, खड़े ट्रेलर से टकराई बस
    • एपीएल से बीपीएल राशन कार्ड विवाद: सदन में भाजपा विधायक बनाम सरकार, जांच की मांग
    • कोपरा जलाशय को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान, विदेशी पक्षियों का बना आरामगाह
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, December 16
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » पीएम मोदी का कांग्रेस पर जोरदार हमला, कहा – कांग्रेस यानी अस्थिरता की गारंटी

    पीएम मोदी का कांग्रेस पर जोरदार हमला, कहा – कांग्रेस यानी अस्थिरता की गारंटी

    November 9, 2022 हिमांचल प्रदेश 3 Mins Read
    Modi On Congress
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के चंबी में जनसभा को संबोधित करते हुए (Modi On Congress) कांग्रेस पर जोरदार प्रहार किया। पीएम ने कहा कि अब दो ही राज्यों में कांग्रेस की सरकार बची है, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में। लेकिन यहां से कभी विकास की नहीं, सिर्फ आपसी झगड़े की खबरें आती हैं। पीएम ने हिमाचल से चले तीर से कई निशाने साधे। माना जा रहा है कि उन्होंने अशोक गहलोत और सचिन पायलट पर भी चुटकी ली जो इस समय गुजरात और हिमाचल चुनाव में व्यस्त हैं।

    इसे भी पढ़ें – इस बार बदलेगा रिवाज, बरकरार रहेगी भाजपा की सरकार – जयराम ठाकुर

    Modi On Congress – पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस कभी हिमाचल को स्थिर सरकार नहीं दे सकती है और ना ही वह ऐसा चाहती है। उन्होंने कहा, ”आप देखिए आज जहां कांग्रेस की सरकारें बची हैं, गिनकर दो सरकारें बची हैं, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में। वहां से कभी विकास की खबरें आती हैं? नहीं आती है। सिर्फ आपस में झगड़े की खबरें आती हैं। ऐसा रहा तो विकास हो सकता है क्या? मेरा तो अनुभव कहता है कि कांग्रेस यानी अस्थिरता की गारंटी, घोटाले भ्रष्टाचार की गारंटी, विकास में रोड़े अटकाने की गारंटी।” पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा की पहचान सुशासन से है। भाजपा वही कहती है जो कर सकती है और जो कहती है उसे पूरा करने के लिए पूरी शक्ति लगा देती है। कुछ राजनीतिक दल सिर्फ परिवारवाद और वोटबैंक की पॉलिटिक्स के भरोसे चल रहे हैं।

    इसे भी पढ़ें – हिमाचल प्रदेश में 26 नेताओं ने छोड़ा हाथ का साथ, कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल

    पीएम मोदी ने उत्तराखंड और यूपी जैसे राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ते हुए सत्ता में वापसी का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रति लोगों में इतना गुस्सा है कि एक बार सरकार से विदाई हो जाती है तो दोबारा घुसने नहीं दिया जाता है। पीएम मोदी ने कहा, ”तमिलनाडु में वहां के लोगों ने करीब 60 साल पहले कांग्रेस को निकाला, अब तक वापस नहीं आई। पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा के लोगों ने 50 साल पहले हटाया, अब तक पैर नहीं रखने दिया। उत्तर प्रदेश, बिहार और गुजरात के लोगों ने कांग्रेस को 40 साल से सत्ता से बाहर रखा है। कितना गुस्सा होगा आप अंदाजा लगाइए। ओडिशा के लोगों ने भी 30 साल से रोक रखा है। नागालैंड में भी कांग्रेस 25 साल से हार रही है। दिल्ली, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रेदश, नागालैंड, सिक्किम कई ऐसे राज्य हैं जहां कांग्रेस का कोई विधायक नहीं है। कांग्रेस का आधार आज भी परिवारवाद ही है। ऐसी कांग्रेस पार्टी हिमाचल के लोगों की अपेक्षाओं-आकांक्षाओं को कभी पूरा नहीं कर सकती है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    हिमाचल में फिर मिला पाकिस्तानी झंडे के निशान वाला गुब्बारा, खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर

    हिमाचल: चंबा में बड़ा हादसा! छत पर डांस के दौरान हादसा, 25 लोग मलबे में दबे, बचाव कार्य जारी

    शिमला के संजौली में बड़ा विवाद! हिंदू संगठन ने चेताया- ‘मस्जिद में नहीं होने देंगे जुमे की नमाज’, शस्त्र पूजा कर दिया सख्त संदेश

    हिमाचल प्रदेश में विकास की नई इबारत, डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने किया 4 करोड़ से बने ‘बो-स्ट्रिंग पुल’का लोकार्पण

    दुबई एयर शो में देश के वीर को सलाम! विंग कमांडर ‘नमांश’ शहीद, कैसे हुआ हादसा, जानकर हर कोई स्तब्ध

    हिमाचल में संजौली मस्जिद विवाद! हिंदू संगठन की मांग पर अड़े रहने के कारण जुमे की नमाज नहीं पढ़ी गई

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.