झारखंड मुक्ति मोर्चा के गांडेय विधानसभा से विधायक डॉ सरफराज अहमद(Dr. Sarfaraz Ahmed) ने इस्तीफा दे दिया है. जिसके बाद से राजनीतिक अटकलें तेज होने लगी हैं. यही नहीं उनके इस्तीफे को भी स्वीकार कर लिया गया है. उनके इस्तीफे के बाद झारखंड विधानसभा में पद रिक्त हो गया है.
इसे भी पढ़ें – झारखंड के चाईबासा में माओवादियों ने रेल पटरियां उड़ाईं, रेल सेवाएं बाधित
निजी कारणों से दिया इस्तीफा
बता दें कि पिछले कई दिनों से Dr. Sarfaraz Ahmed के इस्तीफा देने की चर्चा हो रही थी. सरफराज अहमद के इस्तीफे पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने कहा है, “उन्होंने अपना इस्तीफा मुझे सौंप दिया है. मैंने विधानसभा सचिवालय को सूचित कर दिया है और संबंधित विभागों को भी सूचित कर दिया जाएगा. उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है.”
इसे भी पढ़ें – बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम की अनुमति पर दो हफ्ते में निर्णय लें, अन्यथा 25 हजार का होगा जुर्माना : झारखंड हाईकोर्ट
2019 में झामुमों में हुए थे शामिल
बता दें कि डॉ सरफराज अहमद ने 2019 में कांग्रेस पार्टी छोड़ झामुमो में शामिल हुए थे. डॉ अहमद को साल 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में गांडेय से टिकट नहीं दिया गया था. जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद वह झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ा था.

