Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गणेशोत्सव में DJ और लाउडस्पीकर पर छिड़ा सियासी घमासान, AIMIM और शिंदे गुट आमने-सामने
    • मथुरा का रहस्यमयी कोयले घाट, जहां वासुदेव ने कान्हा को टोकरी में रखकर पार की थी यमुना
    • अरनिया में मिले 2 पाकिस्तानी कबूतर, पंजों में बंधी रिंग पर लिखे मिले पाक मोबाइल नंबर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
    • पटना के गांधी घाट पर रिकॉर्ड स्तर छू सकती है गंगा, 8 जिलों में अलर्ट जारी; हेल्पलाइन 1070 सक्रिय
    • अल्मोड़ा के सल्ट में 8 महीने बाद दहशत का अंत: 4 लोगों का शिकार करने वाला बाघ ट्रेंकुलाइज
    • नशेड़ी बेटे ने मां और सास पर किया जानलेवा हमला, बच्ची को कमरे में किया बंद; पुलिस ने किया गिरफ्तार
    • नीले ड्रम कांड की आरोपी मुस्कान की बेटी जेल में मनाएगी जन्माष्टमी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनेगी राधा
    • प्रयागराज कोर्ट में पेश नहीं हुए सांसद पप्पू यादव: अदालत ने दिया हाजिर होने का अंतिम अवसर
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, September 3
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » शिवराज चौहान का Mission-29, छिंदवाड़ा के बाद अब श्योपुर पर नजर

    शिवराज चौहान का Mission-29, छिंदवाड़ा के बाद अब श्योपुर पर नजर

    December 7, 2023 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारी के मद्देनजर राज्य की सभी 29 सीटों काे लेकर मिशन-29  में जुट गए हैं। इसी के तहत श्री चौहान ने कल छिंदवाड़ा का प्रवास किया। आज उनका श्योपुर जाने का कार्यक्रम है। कल छिंदवाड़ा में श्री चौहान ने कार्यकर्ताओंं (Mission-29) का मनोबल बढ़ाया और लाड़ली बहनाओं से मुलाकात की।

    इसे भी पढ़ें – बोरवेल में गिरी बच्ची की मौत, शिवराज की परिवार को चार लाख की सहायता की घोषणा

    इस दौरान श्री चौहान ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कमल खिलाने के बाद अब हमारा लक्ष्य है, मिशन-29। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में उन्होंने 20 से 22 घंटे काम किया है और अब वे दोगुनी ऊर्जा के साथ लोकसभा चुनाव के लिए काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने प्रदेश की जनता और
    कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि इस बार छिंदवाड़ा की सभी सातों विधानसभा सीटों पर भाजपा को विजयी बनाकर छिंदवाड़ा में भी सुंदर सा कमल खिलाना है।

    इसे भी पढ़ें – हार के बाद EVM पर बोले दिग्विजय, चिप वाली कोई भी मशीन की जा सकती है हैक

    Mission-29 – राज्य में कुल 29 लोकसभा सीटें हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में राज्य की 29 लोकसभा सीटों  में से 28 भाजपा के खाते में गईं थीं। एकमात्र छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ चुन कर आए थे। छिंदवाड़ा श्री कमलनाथ का गृह क्षेत्र है। इस विधानसभा चुनाव में भाजपा यहां की एक भी सीट नहीं जीत पाई है। ऐसे में भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए भी इस सीट पर जीत के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। इसी क्रम में कल श्री चौहान ने छिंदवाड़ा यात्रा के बाद आज श्योपुर जाने की बात कही थी। श्योपुर जिले में दो विधानसभा सीटें हैं। विधानसभा चुनाव में ये दोनों सीटें कांग्रेस की झोली में गई हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    गुना की उभरती गोलकीपर मुस्कान रघुवंशी की बड़ी छलांग: ग्वालियर महिला हॉकी अकादमी में हुआ चयन

    सीधी के मझौली सीएम राइज स्कूल में औचक निरीक्षण: सांसद और विधायक ने जांची व्यवस्थाएं

    टोरियाखुर्द स्कूल से कबाड़ी को भेजी जा रही थीं पाठ्यपुस्तकें, DPC ने दिए जांच के आदेश

    मानसून में बांधवगढ़ के गाइड्स ने सीखीं ईको-टूरिज्म और वन्यजीवों की बारीकियां, ताला जोन में फील्ड विजिट

    मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: 3 साल की बच्ची से रेप व मर्डर के दोषी की फांसी 25 साल कैद में बदली

    बाघों के बीच पहाड़ पर लगता है अनोखा मेला, BTR प्रबंधन ने जारी की गाइडलाइन

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.