रांचीः राज्य में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने मेयर एवं नगर परिषद के अध्यक्ष के आरक्षण को लेकर अधिसूचना जारी कर दिया है. आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के (list released for municipal elections) अनुसार रांची महापौर सीट अनुसूचित जनजाति अन्य के लिए आरक्षित किया गया है. वहीं धनबाद नगर निगम के महापौर अनारक्षित अन्य वर्ग के बनेंगे.
जारी अधिसूचना के अनुसार पलामू नगर निगम अनारक्षित वर्ग के महिला के लिए आरक्षित की गई है. वहीं हजारीबाग नगर निगम अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1 के अन्य, गिरिडीह नगर निगम अनुसूचित जाति अन्य, देवघर नगर निगम अनारक्षित अन्य, बोकारो नगर निगम अनारक्षित अन्य, सरायकेला-खरसावां/आदित्यपुर नगर निगम अनुसूचित जनजाति अन्य और पूर्वी सिंहभूम/मानगो नगर निगम अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित की गई है.
इसे भी पढ़ें – रांची के बेड़ो थाना से एसीबी ने दारोगा को किया गिरफ्तार, रिश्वत लेते पकड़ा गया पुलिसवाला
list released for municipal elections – राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने ईटीवी भारत से बातचीत में जानकारी देते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव के दौरान नगर निगम के महापौर, नगर पंचायत और परिषद के अध्यक्ष के लिए आरक्षित सीट की सूची जारी कर दी गई है.
इसी तरह नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षित सीटों की घोषणा की गई है. अधिसूचना के अनुसार गढ़वा नगर परिषद अनारक्षित अन्य, विश्रामपुर नगर परिषद अनारक्षित महिला, चतरा नगर परिषद अनारक्षित अन्य, झुमरी-तिलैया नगर परिषद पिछड़ावर्ग 2 अन्य के लिए आरक्षित की गई है.


