धमतरी : धमतरी नगर निगम में कांग्रेस पार्षदों ने महापुरुषों की तस्वीरों को कचरा गाड़ी में ढोने और कूड़े में फेंकने का आरोप लगाया है. कांग्रेस का आरोप है कि निगम में महापुरुषों का अपमान किया (war on picture of great men) गया है. वहीं दूसरी ओर महापौर ने कहा कि महापुरुषों का हम सम्मान करते हैं,लेकिन कांग्रेस की मानसिकता ही कचरा है. महापौर भले ही सम्मान की बात कहते हुए कांग्रेसियों को कचरा कहें,लेकिन जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें महापुरुषों की तस्वीरों को कूड़ादान में फेंका गया था,जिसे उठाकर कांग्रेस पार्षदों ने महापौर को सौंपा.
war on picture of great men – पूरा मामला इतवारी बाजार स्थित गर्ल्स स्कूल के सामने शाला क्रमांक एक का है. जहां शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को शाला क्रमांक 1 में शिफ्ट किया जाना है. इसके लिए लगभग सवा करोड़ का बजट में प्रावधान भी लाया गया है. इसके लिए शाला क्रमांक एक के भवन को तोड़ा जा रहा है. तोड़ने के दौरान वहां पर लगी महापुरुषों की फोटो कूड़े में पड़ी हुई थी. जिसे उठाकर कांग्रेसियों ने महापौर को सौंपने के लिए उनके चैंबर में प्रदर्शन किया.
कांग्रेस की मानसिकता ही कचरा
नगर निगम के महापौर रामू रोहरा ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता ही कचरा हो चुकी है. उस गाड़ी को देखें, गाड़ी साफ सुथरी है. यह विषय उनके द्वारा खड़े किया गया है. महापौर ने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि जिस विभाग की तस्वीरें हैं जिस विभाग को तस्वीर ले जानी चाहिए थी वह मुझे लाकर समर्पित कर रहे हैं. ऐसे लगता है कि वो महापुरुष हमारे हैं. कांग्रेस के तो महापुरुष होते ही नहीं है.


