बरेली : ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष  (Maulana Shahabuddin Razvi) मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने शुक्रवार को एक वीडियो संदेश जारी किया। इसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान का समर्थन किया जो उन्होंने पीओके को लेकर कही थी।

इसे भी पढ़ें – सीनियर सेल्स हेड डेटा चोरी के आरोप में गिरफ्तार, कंपनी को पहुंचाया करोड़ों का नुकसान

मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में इस वक्त चुनाव चल रहा है। चुनाव के मद्देनजर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू कश्मीर का दौरा किया और वहां एक जोरदार भाषण दिया। सीएम योगी ने अपने भाषण में कहा था कि सिंध के बगैर हिन्द मुकम्मल नहीं और चुनाव जीतने के बाद कश्मीर, जो पाकिस्तान के नियंत्रण में है, उसे हिंदुस्तान में शामिल किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें – प्रयागराज में सीमांचल एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

सीएम योगी के बयान पर सहमति जताते हुए उन्होंने कहा कि सिंध वह हिस्सा है, जो कल तक हमारे हिंदुस्तान का था और 1947 के बाद यह हिस्सा पाकिस्तान में चला गया। हम तो अखंड भारत की बात करते हैं, अखंड भारत होना चाहिए। बात सिर्फ पीओके की नहीं है, पूरा पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश हमारे हिंदुस्तान का हिस्सा है। यह कल हिंदुस्तान का हिस्सा था तो आज हिंदुस्तान का हिस्सा हो सकता है।

Maulana Shahabuddin Razvi – मौलाना रजवी ने कहा कि यह बात बिल्कुल दुरुस्त है कि पीओके ही नहीं बल्कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश को भी हिंदुस्तान में शामिल कर लेना चाहिए। ताकि हमारा अखंड भारत का सपना जल्द से जल्द पूरा हो जाए। आज का माहौल बहुत अच्छा है। केंद्र में और हमारे राज्य में भाजपा की सरकार है।
Share.
Exit mobile version