ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध विराम से पाकिस्तान का जोश हाई है. सीजफायर में मैसेंजर के रूप में सफलता मिलने के बाद शहबाज शरीफ की सरकार ने शुक्रवार (10 अप्रैल) को पूरे मुल्क में थैंक्स गिविंग डे मनाने का ऐलान किया है. पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इसे बड़ी कूटनीतिक जीत घोषित की है. ऐसे में (Pakistan became global hero) सवाल उठ रहा है कि आखिर अमेरिका और ईरान के बीच संदेशवाहक बने पाकिस्तान को इस सीजफायर से क्या फायदा होने वाला है?

अमेरिकी मीडिया आउटलेट एक्सियोस के मुताबिक सीजफायर कराने में पाकिस्तान का मूल काम अमेरिकी संदेश को ईरान तक भेजना था. जब सीजफायर का ड्राफ्ट फाइनल हो गया, तो उसे पहली बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ही सार्वजनिक किया. इसके बाद इस ड्राफ्ट पर पहले ट्रंप और फिर ईरान के सुप्रीम लीडर की मुहर लगी.

इसे भी पढ़ें – “हमले नहीं रुकेंगे…”, क्या ईरान-अमेरिका के सीजफायर प्लान से खुश नहीं हैं नेतन्याहू?

ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ORF) में मीडिल ईस्ट मामलों के एक्सपर्ट कबीर तनेजा के मुताबिक पाकिस्तान ने अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए यह कदम उठाया. जैसे ही उसे यह प्रपोजल मिला, वैसे ही उसे इसने एक्सेप्ट कर लिया. तनेजा का कहना है कि इस सीजफायर से मीडिल ईस्ट के मुस्लिम देशों में पाकिस्तान की मौजूदगी बढ़ सकती है.

Pakistan became global hero – तनेजा के मुताबिक पाकिस्तान ने बीते दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सीधा संपर्क किया है. खुद ट्रंप ने मुनीर से कम से कम 2 बार बात की है. इस पहल के बाद पहले की तरह पाकिस्तान के सेना और अमेरिका के बीच का कनेक्शन मजबूत हो सकता है. इसके अलावा पाकिस्तान मिडिल ईस्ट में डिफेंस डील के नाम पर छोटे-छोटे देशों से कर्ज ले सकता है. क्योंकि, मिडिल ईस्ट में ईरानी हमले के बाद कई देशों को भविष्य की चिंता सताने लगी है.

Share.
Exit mobile version