गोवा से लगभग 102 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम में एक कंटेनर कार्गो शिप पर भीषण आग लग गई। खराब मौसम और भारी बारिश के बीच अंतर्राष्ट्रीय समुद्री खतरनाक सामान ले जाने वाले जहाज पर ICG आग बुझाने का काम कर रहा है।

इसे भी पढ़ें – हर संसदीय क्षेत्र से एक गौ सांसद बनाएंगे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज

आग बुझाने का काम जारी 

भारतीय तटरक्षक बल ने बताया कि हमें कंटेनर वाहक एमवी मेर्सक फ्रैंकफर्ट से 50 एनएम दूर कारवार से जहाज पर लगी भीषण आग के बारे में कॉल प्राप्त हुई। आईसीजी डोर्नियर और जहाज सचेत, सुजीत और सम्राट को कार्रवाई में लगाया गया। एसएआर प्रयासों को बढ़ाने के लिए एएलएच और अतिरिक्त विमानों को जुटाया जा रहा है। पारिस्थितिकी (कार्गो शिप) आपदा को रोकने और जहाज और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आग को बुझाने का काम जारी है। 

Share.
Exit mobile version