मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की निर्मित फिल्म पाणी, 18 अक्टूबर को रिलीज होगी। प्रियंका चोपड़ा अपने बैनर पर्पल पेबल पिक्चर्स के तले कई फिल्मों का निर्माण कर चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने (Marathi Movie Paani) अपने बैनर तले मराठी फिल्म का निर्माण किया है।
इसे भी पढ़ें – खूबसूरत दिखने के लिए खुशी कपूर ने कराई प्लास्टिक सर्जरी, खुद किया खुलासा
प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पाणी का मोशन टीजर रिलीज करते हुए इसकी रिलीज डेट रिवील की है, जिसके मुताबिक पाणी 18 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा,यह बहुत बहुत खास है। हमारी मराठी फीचर फिल्म “पाणी” 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है,सिनेमाघरों में मिलते हैं।
इसे भी पढ़ें – ‘द राजा साहब’ में काम करेंगी निधि अग्रवाल, सेट पर गर्मजोशी से मनाया गया जन्मदिन