कोरोना महामारी की दूसरी लहर में बढ़ते कोविड केस के मद्देनजर भारत को रूस, सिंगापुर, सऊदी अरब और राष्ट्रमंडल देशों की ओर से भी सहयोग मिल रहा है। इसी के तहत अब विदेशों से जरूरी ऑक्सीजन सहित विभिन्न चिकित्सा सामग्री की आपूर्ति शुरू हो गई है। वहीं, America ने भी अब पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट में बनाई जा रही कोविशील्ड के लिए आवश्यक कच्चा माल तत्काल उपलब्ध कराने की घोषणा की है।https://twitter.com/PBNS_India/status/1386519733395103744?s=20 America भारत की मदद करने लिए तैयार America के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने इस संबंध में अपने भारतीय समकक्ष अजीत डोभाल के साथ टेलीफोन पर बातचीत कर हालात का जायजा लिया। अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि अमेरिका महामारी के इस दौर में भारत के साथ खड़ा है। भारत ने महामारी के शुरुआती दौर में जिस तरह अमेरिका की मदद की थी उसी तरह अब वह भारत की मदद करने के लिए तत्पर है। https://twitter.com/PBNS_India/status/1386500277696491523?s=20 बयान में कहा गया कि America भारत को आवश्यक संसाधनों और सामग्री उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रहा है। America ने भारत के सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा बनाई जा रही कोविशील्ड वैक्सीन के लिए आवश्यक कच्चे माल के स्रोत का पता लगाया है तथा यह भारत को तत्काल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही अमेरिका भारत को संक्रमण निदान के लिए आवश्यक सामग्री, चिकित्सा कर्मियों के लिए सुरक्षा परिधान तथा अन्य सामग्री भी तत्काल उपलब्ध कराएगा। यह भी पढ़े:- देश के 4 राज्यों में रेलवे ने 4 हजार ‘Covid Care Coaches’ किये तैनात ऑक्सीजन पैदा करने वाले उपकरण और सामग्री की भी करेगा आपूर्ति अमेरिका ने भारत को ऑक्सीजन पैदा करने वाले उपकरण और संबंधित सामग्री की भी प्राथमिकता के आधार पर आपूर्ति करने पर गौर किया है। अमेरिका का विकास वित्त निगम भारत में वैक्सीन निर्माण करने वाली इकाइयों के विस्तार योजना के लिए धन मुहैया करा रहा है। इससे वर्ष 2022 के अंत तक भारत में कम से कम एक अरब वैक्सीन का निर्माण हो सकेगा। बयान में इस बात का उल्लेख किया गया है कि विगत वर्षों के दौरान दोनों देशों ने चेचक, पोलियो और एचआईवी संक्रमण का मुकाबला करने के लिए सहयोग किया है। https://twitter.com/PBNS_India/status/1386508375047892998?s=20बता दें कि अमेरिका ने वैक्सीन के निर्माण में काम आने वाले कच्चे माल के निर्यात पर रोक लगा रखी है। सीरम इंस्टीट्यूट के संचालक अदर पूनावाला ने अमेरिकी प्रशासन से निर्यात पर लगी रोक हटाने का अनुरोध किया था। ब्रिटेन ने कहा, मिलकर संकट को करेंगे परास्तवहीं नई दिल्ली स्थित ब्रिटेन के उच्चायुक्त ने एक वीडियो संदेश में कहा कि उनका देश महामारी से निपटने के लिए भारत को आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों देश मिलकर इस संकट को परास्त करेंगे। Image Soure:- www.google.com |
Trending
- भाजपा के लिए राजनीति व्यापार नहीं बल्कि एक मिशन : स्वतंत्रदेव सिंह
- POK भारत का है, कांग्रेस परमाणु बम के डर से इस पर अधिकार छोड़ना चाहती है : अमित शाह
- मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में की बैठक, कांग्रेस के दो नेताओं ने दिया इस्तीफा
- झारखंड में 13 मई को शुरू होगी मतदान प्रक्रिया, अर्जुन मुंडा व गीता कोड़ा की किस्मत का होगा फैसला
- कंधमाल में पद्म पुरस्कार विजेता पूर्णमासी जानी को PM मोदी ने किया नमन
- प्रधानमंत्री मोदी के चुनावी भाषण की सभी बातें खोखली : प्रियंका गांधी
- अमित शाह को PM बनाएंगे, योगी को निपटाएंगे, केजरीवाल का मोदी पर हमला
- मोदी की मंशा है एक राष्ट्र एक नेता के खतरनाक मिशन को पूरा करना : केजरीवाल